Amazfit T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच से हेल्थ ट्रैकिंग हुआ अब और भी आसान
Amazfit T-Rex Ultra 2 स्मार्टवॉच में आपको हेल्थ से जुड़ी अब सभी जानकारी मिलने वाली है क्योंकि इसमें बायो सेंसर ऐड हो गया है जो इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाएगा।
अमेज़फिट ने 2026 में अपनी नई स्मार्टवॉच टी-रेक्स अल्ट्रा 2 को ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। जो भी वॉच लवर्स और एडवेंचर लवर्स है यह उनके एक्सपीरियंस को एक लेवल ऊपर लेकर जाएगी। इस में बायोट्रैकर 6.0 सेंसर दिया गया है जिस से हेल्थ ट्रैकिंग अब और भी आसान हो गई है।
इस में 1.5 इंच की AMOLED डिस्प्ले सैफायर ग्लास से कोटेड मिलने वाली है जो इसे स्क्रैच से बचाती है। इस में 10 ATM वॉटर रेसिस्टेंस और 45 मीटर डाइविंग सर्टिफिकेशन इसे पानी में डुबोने लायक बनाता है। इस का वजन हल्का रखा गया है ताकि हाथ पर बोझ न लगे।
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppAmazfit T-Rex Ultra 2 में आपको बायोट्रैकर सेंसर दिया गया है जिस में यह PPG बायोमेट्रिक सेंसर हार्ट रेट, SpO2, स्ट्रेस और स्किन टेम्परेचर मॉनिटर करता है। इस के साथ ही यह वन-टैप में सभी हेल्थ डेटा दिखाता है। Amazfit T-Rex Ultra 2 में स्लीप ट्रैकिंग और मेंस्ट्रुअल साइकिल फीचर महिलाओं के लिए काफी यूजफुल होने वाला है।
Amazfit T-Rex Ultra 2 में 870mAh बैटरी नॉर्मल डेज में भी 30 दिनों तक चलती है इस में हैवी यूज़ पर 15 दिन और AOD मोड में 10 दिन तक यह चलती है। Amazfit T-Rex Ultra 2 में GPS ऑन रखने पर यह 50 घंटे तक काम करती है जो एडवेंचर्स के लिए गेम-चेंजर होने वाली है।
इस में आपको 187 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स देखने को मिलेंगे। आप चाहें तो इस में ट्रेनिंग टेम्प्लेट्स बना सकते है इस के अलावा इस में आप इंटरवल ट्रेनिंग भी सेट करें। Amazfit T-Rex Ultra 2 में रनर्स को ट्रैक रन मोड, स्मार्ट ट्रैजेक्टरी करेक्शन और वर्चुअल पेसर मिलेगा। इस में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के 25 मूवमेंट्स रिकग्नाइज़ करता है।
READ MORE - HONOR MagicPad 4 टैबलेट स्लिम डिजाइन के साथ जल्द होगा भारत में लॉन्च
वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 में ड्यूल-बैंड GPS छह सैटेलाइट सिस्टम्स के साथ मिलने वाला है। इस में सर्कुलरली-पोलराइज़्ड ऐंटीना सिग्नल स्ट्रॉन्ग रखता है। वहीं Amazfit T-Rex Ultra 2 के ऑफलाइन मैप्स सपोर्ट और चेकपॉइंट रिमाइंडर्स एडवेंचर में आपको रास्ता दिखाने का काम करेंगे।
Amazfit T-Rex Ultra 2 में आपको 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मैप्स मिलने वाला है। अगर आप को म्यूज़िक और ऐप्स के लिए स्टोरेज चाहिए तो इस का स्टोरेज इस में काफी मिलने वाला है।
• वहीं कनेक्टिविटी में इस में ब्लूटूथ 5.2 और Wi-Fi 2.4GHz कनेक्टिविटी देखने को मिलेगी। इस के अलावा बिल्ट-इन स्पीकर-माइक से वॉच पर ही फोन कॉल्स अटेंड कर सकेंगे।
READ MORE - Google Pixel 10a के प्री ऑर्डर हुए शुरू मिलेगी 5100mAh की दमदार बैटरी
इस में बिल्ट इन फ्लैशलाइट चार ब्राइटनेस लेवल्स के साथ मिलने वाले है। इस के अलावा बायोचार्ज एनर्जी मॉनिटरिंग, ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ और हाइट अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलने वाले है।
• Amazfit T-Rex Ultra 2 में ज़ेप्प OS 5 और AI वॉइस कंट्रोल से यूज़ आसानी से कर सकेंगे।
इस के लॉन्च डिटेल्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम प्राइस रेंज में यह लॉन्च हो चुका है यह बहुत ही जल्द इंडिया में लिस्ट होने वाली है। आप इसे इसकी ऑफिशल वेबसाइट पर आसानी से चेक कर सकते हैं।
READ MORE - टेक्नो के नए Camon 50 और Camon 50 Pro बहुत जल्द मार्केट में मचाएंगे धूम
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.