राजभवन जयपुर में उत्तराखंड स्थापना दिवस का आयोजन, राज्यपाल ने दी बधाई
उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर के राजभवन में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का भी स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राज्यों का स्थापना दिवस "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की अनुभूति कराता है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
जयपुर : उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर के राजभवन में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का भी स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राज्यों का स्थापना दिवस "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की अनुभूति कराता है, जो हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।
राज्यों के स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने 31 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख के स्थापना दिवस तथा एक नवम्बर को आंध्र प्रदेश, अंडमान-निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब और तमिलनाडु के स्थापना दिवस पर भी लोगों को शुभकामनाएं दी।