उन्नाव दुष्कर्म मामला: कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI सुप्रीम कोर्ट पहुंची
उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत को CBI ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। एजेंसी ने विशेष अनुमति याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर टिकी हैं।
नई दिल्ली : उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा कदम उठाया है। सीबीआई ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सेंगर की सजा को निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी गई थी।