महिंद्रा XUV 7XO शानदार 7 सीटर SUV होगी 5 जनवरी 2026 को लॉन्च
Mahindra XUV 7XO के अनाउंसमेंट के बाद से ही यह बहुत ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही काफी प्रीमियम दिख रहे हैं इसमें एडवांस्ड फीचर्स भी ऐड किए गए हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 1, 2026 • 7:27 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
5 months ago
महिंद्रा XUV 7XO शानदार 7 सीटर SUV होगी 5 जनवरी 2026 को लॉन्च
Mahindra XUV 7XO के अनाउंसमेंट के बाद से ही यह बहुत ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों ही काफी प्रीमियम दिख रहे हैं इसमें एडवांस्ड फीचर्स भी ऐड किए गए हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-mahindra-xuv-7xo-will-be-a-fantastic-7-seater-suv-launching-on-january-5-2026
महिंद्रा XUV 7XO शानदार 7 सीटर SUV होगी 5 जनवरी 2026 को लॉन्च
Mahindra XUV 7XO का इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है यह ट्रैवल पसंद करने वालों के लिए काफी शानदार रहेगी। यह एक 7-सीटर SUV है जो इंडियन मार्केट में प्रीमियम लुक और एडवांस्ड फीचर्स के साथ धमाल मचाने वाली है। यह फैमिली के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है जिसमें दमदार इंजन और मॉडर्न डिजाइन का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।
इसका एक्सटीरियर काफी प्रीमियम रहने वाला है। यह SUV बोल्ड ग्रिल, LED हेडलैंप्स और कनेक्टेड टेललाइट्स के साथ प्रीमियम लुक देती है। इस में नया बंपर और बड़े अलॉय व्हील्स इसे और अट्रैक्टिव बनाते हैं जो XUV700 से इंस्पायर्ड लेकिन ज्यादा मस्कुलर दिखती है। इस के कलर्स में व्हाइट, ब्लैक और बाकी ऑप्शन मिल जाएंगे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसका इंटीरियर आपको काफी लग्जरियस मिलेगा। इस में अंदर ट्रिपल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप है इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंफोटेनमेंट और पैसेंजर डिस्प्ले भी मिलेगा।
• इस में नया स्टीयरिंग व्हील, अपग्रेडेड अपहोल्स्ट्री और प्रीमियम कैबिन फिनिश इसे लग्जरी फील देते हैं। इस के सेकंड रो में स्लाइडिंग सीट्स और टॉप ट्रिम्स में ऑटोमन सीट्स का ऑप्शन भी है।
मिलेंगे सेफ्टी फीचर्स
इसमें आपकी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। जिस में ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम , 360 डिग्री कैमरा और मल्टीपल एयरबैग्स इसे सुपर सेफ बनाते हैं। इस में पैनोरमिक सनरूफ और हरमन ऑडियो सिस्टम भी स्टैंडर्ड रहेंगे।
इसमें काफी डिजिटल फीचर्स भी मिलेंगे जिस में वेंटिलेटेड फ्रंट-रियर सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक इसे फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं। इस के अलावा पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS टॉप वैरिएंट्स में मिलेंगे। इस का बूट स्पेस भी बढ़िया है।
इंजन और परफॉर्मेंस
XUV 7XO में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलेंगे जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। यह 6 या 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में अवेलेबल होगी जो फैमिली ट्रिप्स के लिए शानदार रहेगी।
इसके लॉन्च डिटेल्स की बात की जाए तो कंपनी की तरफ से यह क्लियर बता दिया गया है कि इस 5 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। यह XUV700 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इसे नए नाम और अपडेटेड फीचर्स के साथ पेश किया है ताकि मिड साइज SUV सेगमेंट में यह आगे जाए।
बुकिंग हुई शुरू
Mahindra XUV 7XO की बुकिंग ऑलरेडी शुरू की जा चुकी है अगर आप बुक करना चाहते हैं तो इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इस बुक कर सकते हैं। इसकी बुकिंग सिर्फ 21 हजार रुपये से शुरू होती है।
जानें इसकी कीमत
इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 14 से 15 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 25 से 28 लाख रुपये तक जा सकती है। वहीं दिल्ली जैसे शहरों में ऑन-रोड प्राइस 15.82 लाख से 28.88 लाख रुपये के बीच रह सकती है जो वैरिएंट्स और इंजन ऑप्शन पर डिपेंड करती है।
अगर आपको Mahindra XUV 7XO से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपका कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.