एडवेंचर राइडर्स के लिए खुशखबरी 2026 कावासाकी वर्सिस 650 हुई लॉन्च
2026 कावासाकी वर्सिस 650 भारत में लॉन्च हो चुकी है जो एडवेंचर टूरिंग बाइकर्स के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो रही है। यह पुराने मॉडल से काफी एडवांस्ड है इसमें मेकैनिकली को ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है लेकिन इसके बाद भी आपको इसमें काफी चेंज मिलेगा इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में जानकारी देते है।
इसके डिजाइन आपको काफी स्टाइलिश मिलेगी और इसमें दिया गया ग्रे ब्लैक कलर इसे और भी ज्यादा प्रीमियम बनता है। इस में लंबा 2165mm व्हीलबेस, 1360mm ऊंचाई और 840mm चौड़ाई वाला यह ADV लुक वाला टूरर है। इस में एडजस्टेबल विंडशील्ड, टॉल बॉय स्टाइल और LED लाइटिंग इसे रोड पर दमदार लुक देते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसमें आपको काफी पावरफुल इंजन देखने को मिलेगा। जिस में 649cc लिक्विड कूल्ड पैरलल ट्विन इंजन 67 PS पावर और 61 Nm टॉर्क देता है। यह Ninja 650 से शेयर्ड मोटर है जो 8500 rpm पर पीक पावर और 7000 rpm पर टॉर्क छोड़ता है।
इस के फ्रंट में 41mm USD फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस काफी शानदार है जिसके वजह से यह ऑफ रोड काफी अच्छी आपको राइडिंग देगी। इस में 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफ रोड ट्रेल्स के लिए परफेक्ट है जबकि 845mm सीट हाइट मीडियम हाइट राइडर्स को सूट करेगी।
ब्रेकिंग और सेफ्टी
इसमें सेफ्टी के लिए ड्यूल चैनल ABS के साथ फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं। इस के साथ ही KTRC ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्यूल राइड मोड्स और LED टेल लाइट सेफ्टी बढ़ाते हैं। इसमें सर्विस ड्यू इंडिकेटर भी दिया गया है।
जानें फीचर्स लिस्ट
इसके डिजिटल फीचर्स में भी कोई कमी नहीं रखी गई है। इस में TFT डिस्प्ले पर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी वहीं नेविगेशन, DRLs और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स भी ऐड किए गए हैं। इस में 21 लीटर फ्यूल टैंक लॉन्ग टूर्स के लिए आइडियल है। इस के साथ ही पिलियन ग्रैब रेल और सीट भी दी हैं।
इस का माइलेज भी काफी शानदार दिया गया है यह लगभग 20 kmpl माइलेज देती है जो टूरिंग के लिए ठीक है। इस में 220 kg कर्ब वेट होने से हैंडलिंग आसान रहती है।
जानें लॉन्च डिटेल्स
कावासाकी ने 25 दिसंबर 2025 में भारत में 2026 मॉडल ईयर की वर्सिस 650 लॉन्च की है। यह बाइक नई ग्रे ब्लैक कलर स्कीम के साथ आती है जिसमें कावासाकी का सिग्नेचर ग्रीन हाइलाइट्स हैं। इसे इको फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गई है जिस में E20 पेट्रोल सपोर्ट इसे और प्रैक्टिकल बनाता है।
कीमत और अवेलेबिलिटी
2026 Kawasaki Versys 650 की कीमत इसके फीचर्स के अकॉर्डिंग काफी अफॉर्डेबल रखी गई है। एक्स शोरूम दिल्ली में इसकी शुरुआती कीमत 8.63 लाख रुपये है। यह मिडिलवेट टूरिंग सेगमेंट में प्रीमियम पोजिशन रखती है। वहीं ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से 9.5 से 10 लाख तक जा सकती है जिसमें इंश्योरेंस और RTO भी शामिल होंगे।
अगर आपको 2026 Kawasaki Versys 650 से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें इसके साथ ही अगर आपको कोई प्रश्न सुझाव है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.