Huawei Vision Smart Screen 6 TV चार अलग साइज में हुआ लॉन्च जानें डिटेल्स

Huawei Vision Smart Screen 6 TV गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए काफी अच्छी रहेगी। इस में 2 कलर्स और परफोर्मेंस काफी अच्छी है। इस में साउंड क्वालिटी भी काफी बेहतर है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Mar 15, 2026 • 9:38 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
Vandana Rajput
22 days ago
Huawei Vision Smart Screen 6 TV चार अलग साइज में हुआ लॉन्च जानें डिटेल्स
साइज में हुआ लॉन्च जानें डिटेल्स
Huawei Vision Smart Screen 6 TV गेमिंग और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए काफी अच्छी रहेगी। इस में 2 कलर्स और परफोर्मेंस काफी अच्छी है। इस में साउंड क्वालिटी भी काफी बेहतर है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/huawei-vision-smart-screen-6-tv-launched-in-four-different-sizes-know-details
https://www.newstvindia.in/huawei-vision-smart-screen-6-tv-launched-in-four-different-sizes-know-details
Copied
Huawei Vision Smart Screen 6 TV चार अलग साइज में हुआ लॉन्च जानें डिटेल्स
Huawei Official Website
Advertisement
Advertisement

Huawei Vision Smart Screen 6 TV चार अलग साइज में हुआ लॉन्च जानें डिटेल्स 

Huawei Vision Smart Screen 6 टीवी अभी हाल ही में लॉन्च हुआ है। यह एक बहुत ही एडवांस्ड सुपर मिनी LED स्मार्ट टीवी है जो 65 इंच से लेकर 98 इंच तक के चार अलग‑अलग साइज में आता है। यह अपने शानदार रिज़ॉल्यूशन और फीचर्स के लिए जाना जा रहा है। 

Advertisement
Advertisement

मिलेगी प्रीमियम डिज़ाइन 

इस टीवी का डिज़ाइन बहुत ही मिनिमल और प्रीमियम लगता है जिसमें 99 प्रतिशत तक स्क्रीन टू बॉडी रेशियो दिया गया है। इस का स्लिम बेज़ल और सिंगल पैनल लुक इसे और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाता है। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इसे आसानी से दीवार पर माउंट किया जा सकता है। इस की बॉडी की मोटाई महज़ 4.9 सेमी के आसपास ही है। कंपनी ने वॉल माउंटिंग के लिए इस में ज़ीरो गैप सॉल्यूशन भी दिया है जिससे TV दीवार पर बिल्कुल फ्लैट दिखती है।

Advertisement
Advertisement

शानदार डिस्प्ले क्वालिटी 

Huawei Vision Smart Screen 6 में Super MiniLED Black Crystal डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है जो 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आती है।

• इस में स्क्रीन 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और डुअल लेयर नैनो एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग भी दी गई है।

Huawei Official Website

MEMC टेक्नोलॉजी और गेमिंग फीचर

इस में 75 इंच और 85 इंच मॉडल में 288Hz रिफ्रेश रेट और 4K 144Hz गेमिंग सपोर्ट दिया गया है जिससे फास्ट पेस मूवी, स्पोर्ट्स और हाई स्पीड गेम्स बहुत ही स्मूथ और बिना टियरिंग के चलते हैं। • MEMC टेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल है। 

HarmonyOS और Xiaoyi AI

यह टीवी Huawei के अपने ऑपरेटिंग सिस्टम HarmonyOS पर चलता है जिसका इंटरफेस बहुत ही क्लीन और यह कंट्रोल सपोर्ट के साथ आता है। इस के अंदर बिल्ट इन Huawei का AI असिस्टेंट Xiaoyi दिया गया है जिससे आप वॉइस कमांड के ज़रिए इस में चेंजेज कर सकते हैं। 

• Super Desktop के फीचर के ज़रिए आप अपने HarmonyOS/Android फ़ोन के ऐप्स को सीधे टीवी स्क्रीन पर चला सकते हैं। 

Huawei Official Website

READ MORE - Sonos Era 100 SL वायरलेस स्पीकर रूम को भर देगा तगड़े साउंड से जानें कीमत

कनेक्टिविटी और नेटवर्क

इस सीरीज़ के साथ Huawei ने Lingxi पॉइंटिंग रिमोट दिया है जो माउस की तरह काम करता है और स्क्रीन पर कर्सर ले जाकर नेविगेशन को बहुत आसान बनाता है। 

• वहीं इस में कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में 3 HDMI 2.1 पोर्ट, Wi‑Fi 6 और Bluetooth 5.2 का सपोर्ट देखने को मिलेगा। जिससे आप कंसोल, साउंडबार और वायरलेस हेडफोन को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 

ऑडियो और साउंड सिस्टम

Huawei Vision Smart Screen 6 में 2.1‑चैनल स्पीकर सेटअप दिया गया है जिसमें अलग से सबवूफर शामिल है। कंपनी ने N45H रेयर अर्थ मैग्नेटिक मैटेरियल और ड्यूल‑मैग्नेटिक सर्किट ड्राइवर का यूज किया है जिससे बेस और मिड‑रेंज दोनों में क्लैरिटी बेहतर रहती है। 

Huawei Official Website

READ MORE - Lava Bold 2 5G फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया सबसे कम बजट में मिल रहा डिस्काउंट

जानें लॉन्च डिटेल्स 

Huawei Vision Smart Screen 6 सीरीज़ 2026 की शुरुआत में ही चीन में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च की गई है बहुत जल्द इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके ऑफिशल वेबसाइट पर इसकी प्री ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। ग्लोबल लांच होने के बाद इसे अब इस की भारत में लॉन्च होने की बारी है।

कीमत और वैरिएंट्स 

इंडिया में इसकी कीमत अभी रिवील नहीं की गई है चीन में इस सीरीज़ 65 इंच मॉडल की कीमत लगभग ₹70000 से ₹75000 के आसपास है। 

• इस में 75 इंच मॉडल की कीमत लगभग ₹85000 से ₹90000 है और इस के 85 इंच मॉडल की कीमत लगभग ₹115000 से ₹125000 है और इस के 98 इंच वाले मॉडल की कीमत लगभग ₹185000 से ₹200000 के आसपास है। 

READ MORE - SanDisk Extreme Fit USB Type-C फ्लैश ड्राइव स्टोरेज डिवाइस में मिलेगी कमाल की स्पीड

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications