Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
यूपी में होली से पहले धार्मिक गरमा गरमी के बीच मस्जिदों को तिरपाल से ढका : 10 जिलों में जुमे की नमाज का समय बदला, सम्भल और शाहजहांपुर में हाई अलर्ट
सम्भल के CO अनुज चौधरी के होली से दिक्कत और जुमा पर दिए बयान ने व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी। इस बयान के बाद प्रशासन में काफ़ी हलचल हुई और यूपी में होली और जुमे की नमाज़ को लेकर चर्चा होने लगी।
इसी चर्चा के बीच प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस बार 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। रंग में भंग न पड़ जाए और किसी भी प्रकार का कोई विवाद न खड़ा हो इसलिए प्रशासन ने प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज़ का समय बदल दिया है।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 12, 2025 • 10:14 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 year ago
यूपी में होली से पहले धार्मिक गरमा गरमी के बीच मस्जिदों को तिरपाल से ढका : 10 जिलों में जुमे की नमाज का समय बदला, सम्भल और शाहजहांपुर में हाई अलर्ट
सम्भल के CO अनुज चौधरी के होली से दिक्कत और जुमा पर दिए बयान ने व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी। इस बयान के बाद प्रशासन में काफ़ी हलचल हुई और यूपी में होली और जुमे की नमाज़ को लेकर चर्चा होने लगी।
इसी चर्चा के बीच प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस बार 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। रंग में भंग न पड़ जाए और किसी भी प्रकार का कोई विवाद न खड़ा हो इसलिए प्रशासन ने प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज़ का समय बदल दिया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/mosques-covered-with-tarpaulin-amid-religious-heat-ahead-of-holi-in-up-jumma-prayers-rescheduled-in-10-districts
यूपी में होली से पहले धार्मिक गरमा गरमी के बीच मस्जिदों को तिरपाल से ढका : 10 जिलों में जुमे की नमाज का समय बदला, सम्भल और शाहजहांपुर में हाई अलर्ट
लखनऊ: सम्भल के CO अनुज चौधरी के होली से दिक्कत और जुमा पर दिए बयान ने व्यापक प्रतिक्रिया उत्पन्न कर दी। इस बयान के बाद प्रशासन में काफ़ी हलचल हुई और यूपी में होली और जुमे की नमाज़ को लेकर चर्चा होने लगी।
इसी चर्चा के बीच प्रशासन पूरे अलर्ट मोड़ पर आ गया है। इस बार 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन है। रंग में भंग न पड़ जाए और किसी भी प्रकार का कोई विवाद न खड़ा हो इसलिए प्रशासन ने प्रदेश के 10 जिलों में जुमे की नमाज़ का समय बदल दिया है। वहीं कईं मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 67 मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया है। वहीं पुलिस संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च कर रही हैं। एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान दूसरे जिलों से आए हैं।
पढ़िए प्रशासन ने 10 जिलों में कैसे हैं इंतजाम:
शाहजहांपुर, सम्भल, जौनपुर, मिर्जापुर, ललितपुर, औरैया, लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर और उन्नाव इन दस जिलों में प्रशासन ने नमाज़ का समय बदला है।
1.शाहजहांपुर : 14 मार्च यानी जुमे वाले दिन होली पर शाहजहांपुर में 'लाट साहब' का लंबा-चौड़ा जुलूस निकलता है। इसमें एक व्यक्ति को 'लाट साहब' बनाकर भैंसा गाड़ी पर बैठाया जाता है। लोग उस पर रंग, जूते–चप्पल बरसाते हैं। इसलिए सुरक्षा-व्यवस्था का तर्क देकर मस्जिदों को ढका जा रहा है। वहीं भारी मात्रा में पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
2. संभल : संभल का माहौल पहले से संवेदनशील है। जामा मस्जिद के बाहर पुलिस जवान तैनात हैं। शहर में 10 मस्जिदों को ढांका गया है। जामा मस्जिद के मौलाना आफताब ने जुमे की नमाज का समय बढ़ाकर 2 बजे कर दिया है। सभी से शांति प्रिय तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। संभल के SP के.के बिश्नोई ने बताया है कि एक हजार लोगों को पाबंद किया गया है वहीं कुल 49 अतिसंवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी ने जबरदस्ती रंग लागने की कोशिश की या फिर कोई भी अभद्रता की तो उस पर तुरंत ही कड़ी कार्यवाही होगी।
3. जौनपुर : अटाला और बड़ी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में नमाज़ का समय बदला गया है। नमाज़ अब दोपहर के 1 बजे के बदले डेढ़ बजे होगी। जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
4. मिर्जापुर: मौलाना नजम अली खान ने बताया है कि होली को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज का समय बदला गया है। जुमे की नमाज़ दोपहर 2 बजे पढ़ी जाएगी।
5. ललितपुर:शहर पेश इमाम ने सभी इमामों को नमाज का समय बदलने की गुजारिश की है। ललितपुर में जुमे की नमाज पौने 2 बजे पढ़ी जाएगी। आपको बता दें कि शहर के 3 मस्जिदों में जुमे की नमाज़ पौने एक बजे पढ़ी जाती है।
6. औरैया: सैयद अख्तर मियां ने दूसरे इमामों से अपील की हैै कि जुमे की नमाज़ का समय बदला जाए। होली के दिन नमाज का समय डेढ़ से दो बजे के बीच किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि शांति से त्यौहार मनाया जाए।
7. लखनऊ: शहर के मौलाना फरंगी ने नमाज का समय ढाई बजे तक कर दिया है। होली का त्यौहार अच्छे से मना लिया जाए इसलिए ऐसा किया है।
8. मुरादाबाद: शहर के इमाम सय्यद मासूम रज़ा ने वीडियो जारी कर कहा है कि जामा मस्जिद में दोपहर 1 की बजाय दोपहर ढाई बजे नमाज़ अदा की जाएगी।
9. रामपुर: शहर काज़ी ने कहा है कि जामा मस्जिद में जुमे की नमाज़ ढाई बजे अदा की जाएगी। वहीं दूसरे इमामों से भी अपील की है कि नमाज़ का समय बदला जाए।
10. उन्नाव: शहर काज़ी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने जामा मस्जिद का समय एक घंटा आगे बढ़ाकर 2 बजे का कर दिया है।
historyThis is an archived post. The information provided may be outdated.