पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, अलवर में 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
राजस्थान की राजनीति से सोमवार को एक दुखद खबर सामने आई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दो बार विधायक और वसुंधरा राजे सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हेम सिंह भड़ाना का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अलवर स्थित अपने निवास पर सुबह करीब साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अलवर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, दो बार विधायक और वसुंधरा राजे सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हेम सिंह भड़ाना का सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे अलवर में उनके निवास पर 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अलवर और खैरथल-तिजारा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और कुछ दिन पहले उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद वे काफी समय तक गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती रहे।