राहुल गांधी को यही नहीं समझ आता है कि बोलना क्या है: हर्ष मल्होत्रा

केंद्रीय बजट 2026-27 की एक तरफ जहां सत्ता पक्ष जमकर तारीफ कर रहा है, वहीं विपक्ष कमियां गिना रहा है। समाजवादी पार्टी नेता जिया उर रहमान बर्क का कहना है कि जनता को ठगा गया है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में बिना पब्लिश हुई किताब का जिक्र किए जाने पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 2, 2026 • 9:38 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
राहुल गांधी को यही नहीं समझ आता है कि बोलना क्या है: हर्ष मल्होत्रा
लना क्या है: हर्ष मल्होत्रा
केंद्रीय बजट 2026-27 की एक तरफ जहां सत्ता पक्ष जमकर तारीफ कर रहा है, वहीं विपक्ष कमियां गिना रहा है। समाजवादी पार्टी नेता जिया उर रहमान बर्क का कहना है कि जनता को ठगा गया है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में बिना पब्लिश हुई किताब का जिक्र किए जाने पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/rahul-gandhi-doesn-t-understand-what-it-is-to-speak-harsh-malhotra
https://www.newstvindia.in/rahul-gandhi-doesn-t-understand-what-it-is-to-speak-harsh-malhotra
Copied
राहुल गांधी को यही नहीं समझ आता है कि बोलना क्या है: हर्ष मल्होत्रा
राहुल गांधी को यही नहीं समझ आता है कि बोलना क्या है: हर्ष मल्होत्रा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : केंद्रीय बजट 2026-27 की एक तरफ जहां सत्ता पक्ष जमकर तारीफ कर रहा है, वहीं विपक्ष कमियां गिना रहा है। समाजवादी पार्टी नेता जिया उर रहमान बर्क का कहना है कि जनता को ठगा गया है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा सदन में बिना पब्लिश हुई किताब का जिक्र किए जाने पर तमाम नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।

संसद परिसर में जिया उर रहमान ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बजट को लेकर पीएम मोदी और उनकी सरकार खुद अपनी पीठ थपथपा रही हैं, जबकि आम जनता खुद कह रही है कि उन्हें ठगा गया है। युवाओं और महिलाओं को नजरअंदाज किया गया है। यह बजट सिर्फ पांच प्रतिशत आबादी के लिए है। बाकी सबको नजरअंदाज किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी मदरसा के लोगों को परेशान किया जा रहा था। इसके बाद हाईकोर्ट के फैसले से थोड़ी राहत मिली। हमें उम्मीद है कि जब-जब ये परेशान करेंगे, तब-तब हमें कोर्ट से राहत मिलेगी। आपको जानकारी मांगने का अधिकार है, लेकिन हवा में आरोप लगाना सही नहीं है। सरकार की वजह से वे मदरसे नहीं चल रहे हैं, लोग मदद करके उन्हें चला रहे हैं। इससे सिर्फ यही समझ आता है कि आप मुसलमानों को दबाना और परेशान करना चाहते हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
उदयपुर में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप: छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सगे भाई को उतारा मौत के घाट
NEW
flash_on
जालोर: रामसीन टेम्पो चोरी कांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सुमेरपुर से जुड़े तार
flash_on
अधीर रंजन चौधरी की संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा: चुनावी हलफनामे में सामने आई पूरी कुंडली
flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
यूपी पुलिस में बंपर भर्ती: योगी सरकार 81,000 से अधिक पदों पर करेगी नियुक्ति; कानून-व्यवस्था को 'हाइ-टेक' बनाने का मास्टरप्लान
flash_on
जेवर के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: विधायक धीरेंद्र सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात; चोला स्टेशन को 'मल्टीमॉडल हब' बनाने का प्रस्ताव

सपा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि विदेश फंडिंग से जुड़े मामलों की जांच करना गृह मंत्रालय का काम है। कोई विधायक या मंत्री अगर विदेश फंडिंग का आरोप लगाकर कुछ कहे तो वह गृह मंत्रालय के कामों में दखल दे रहा है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि अभी के हिसाब से पहले की नीतियों की तुलना करना ठीक नहीं है। साल 2005 में राष्ट्रपति ने जो भी कहा था, वह उस समय के हिसाब से कहा था, और आज समय के साथ तकनीक में बहुत बदलाव आ गया है। उन्होंने कहा कि पहले मंदिर और मस्जिद के झगड़े नहीं थे।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा सदन में अपनी बात रखने पर भाजपा सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि राहुल गांधी को यही नहीं समझ आता है कि बोलना क्या है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलना था, लेकिन वह जानबूझकर दूसरी रिपोर्ट पर बोल रहे हैं। वे अपनी खीझ निकाल रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर कहा कि सदन में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। उत्पात मचाया जा रहा है। जिस किताब को प्रकाशित ही नहीं किया गया, उसके आधार पर बयान दिए जा रहे हैं। यह तो अपराध है। उन्हें सदन का सम्मान ही नहीं है। घंटों भर उन्होंने हंगामा किया।

सपा सांसद नीरज मौर्य ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार न तो चर्चा करना चाहती है और न ही तथ्यों पर बातचीत करना चाहती है। अगर कोई व्यक्ति बोल रहा है, तो उसे बोलने तो दीजिए। बोलने पर ही बार-बार रोका जा रहा है। यह सदन की परंपरा नहीं रही है। विपक्ष के नेता की बात सुनी जानी चाहिए। अगर वह कुछ गलत बोल रहे हैं, तो आपके पास जवाब देने के लिए समय तो है ही।

शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे का कहना है कि सदन नियमों से चलता है। उन्हें बार-बार बताया गया कि ये नियम हैं। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, उनके पद की एक गरिमा है। उन्हें ही समझ नहीं आ रहा है कि क्या बोलना है?

उन्होंने कहा कि कल कोई भी कुछ भी अपनी किताब में लिख देगा, तो क्या आप उसे लेकर सदन में पढ़ने लगेंगे? किसी के चरित्र पर सवाल उठा देंगे? किसी किताब का हवाला देकर हम भी उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा दें, तो क्या यह ठीक है? सदन नियमों से चलता है।

निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें बोलने की आजादी है, लेकिन इस आजादी के साथ ही कुछ चीजों को न बोलने की बात भी कही गई है। यह बात सभी देशवासियों पर लागू होती है। उन्होंने जिस किताब का आधार दिया, जब उसके बारे में पूछा गया, तो उनके पास कोई जवाब ही नहीं था, क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है। किसी ने लिखकर दे दिया था, और आकर वह बोलने लगे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications