पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार

सालों का इंतजार खत्म! केंद्र सरकार ने दोराहा और धुरी आरओबी (ROB) प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी। जानें कैसे ये ब्रिज बदलेंगे लुधियाना और संगरूर की सूरत और बढ़ाएंगे पंजाब की आर्थिक रफ्तार।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 5:15 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
ाहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
सालों का इंतजार खत्म! केंद्र सरकार ने दोराहा और धुरी आरओबी (ROB) प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी। जानें कैसे ये ब्रिज बदलेंगे लुधियाना और संगरूर की सूरत और बढ़ाएंगे पंजाब की आर्थिक रफ्तार।
Full Story: https://www.newstvindia.in/punjab-will-be-given-a-big-gift-from-the-central-government-rail-overbridge-will-be-built-in-doraha-and-dhuri-ravneet-bittu-expresses-gratitude
https://www.newstvindia.in/punjab-will-be-given-a-big-gift-from-the-central-government-rail-overbridge-will-be-built-in-doraha-and-dhuri-ravneet-bittu-expresses-gratitude
Copied
पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, दोराहा और धुरी में बनेगा रेल ओवरब्रिज, रवनीत बिट्टू ने जताया आभार
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : पंजाब को केंद्र सरकार की बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने घोषणा की कि दोराहा और धुरी में रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर सफर में मील का पत्थर बताया और कहा कि ये प्रोजेक्ट सड़कों को जोड़ने से ज्यादा पंजाब की आर्थिक खुशहाली को रफ्तार देंगे। उन्होंने बताया कि ये परियोजनाएं लंबे समय से राजनीतिक कारणों से लटकी हुई थीं, लेकिन केंद्र सरकार ने प्राथमिकता देकर मंजूरी दी। लोग वर्षों से धरने-प्रदर्शन कर रहे थे। अब जल्द काम शुरू होगा।

कुल 124 करोड़ रुपए की इन परियोजनाओं से दोनों इलाकों में यातायात की पुरानी परेशानियां दूर होंगी। दोराहा (लुधियाना जिले में) में 70 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी बनेगा। यह लेवल क्रॉसिंग नंबर 164ए के पास होगा, जो अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर है। यहां ट्रेन गुजरने पर फाटक बंद रहते हैं, जिससे जाम लगता है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। ब्रिज बनने से सड़क यातायात सुचारू होगा, समय बचेगा और दुर्घटनाएं कम होंगी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
'शानदार चार साल': मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड, नौकरियों और डिजिटल क्रांति पर दिया जोर
NEW
flash_on
मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
flash_on
पंजाब में 'स्वास्थ्य क्रांति': मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 35 लाख कार्ड जारी; 19,000 आशा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान
flash_on
पंजाब ग्रामीण विकास रिपोर्ट कार्ड: 'शानदार 4 साल' में बदली गांवों की सूरत; जाति आधारित सर्वे और बुनियादी ढांचे पर जोर
flash_on
पंजाब में औद्योगिक क्रांति: जोगिंद्रा ग्रुप करेगा ₹1,100 करोड़ का निवेश; मंडी गोबिंदगढ़ बनेगा ग्रीन ऊर्जा और स्टील का बड़ा हब
flash_on
पंजाब न्यूज: नंगल में CM मान ने शुरू किए ₹75 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज
flash_on
पंजाब: 'शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल' मुहिम तेज; हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां

धुरी (संगरूर जिले में) में 54 करोड़ रुपए से आरओबी का निर्माण होगा। यह बठिंडा सेक्शन के नॉन-इंटरलेवल क्रॉसिंग क्षेत्र में बनेगा, जहां जनरल अरेंजमेंट ड्रॉइंग (जीएडी) को मंजूरी मिल चुकी है। धुरी में फाटक बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। कई बार 3-4 घंटे जाम रहता है, जिससे स्कूल, बाजार और रोजमर्रा का काम प्रभावित होता है। इस ब्रिज से एक लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा होगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

ये परियोजनाएं पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम हैं। आरओबी से यातायात बेहतर होगा, व्यापार और परिवहन बढ़ेगा तथा दैनिक जीवन आसान बनेगा। केंद्र सरकार की यह पहल राज्य के विकास में बड़ा योगदान देगी। बिट्टू ने पंजाब के लोगों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि ये बदलाव आर्थिक प्रगति को नई गति देंगे।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications