प्राइवेट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं पंजाब के सरकारी स्कूल: स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी से लैस हुए छात्र, सीएम मान का विजन ला रहा रंग
पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर शिक्षा की बात करें तो सीएम मान की अगुवाई में शिक्षा में भी काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है, जिसका असर देखने को मिला रहा है
CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास कर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर शिक्षा की बात करें तो सीएम मान की अगुवाई में शिक्षा में भी काफी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है, जिसका असर देखने को मिला रहा है, साथ ही लाखों छात्रों को इसका फायदा पहुंच रहा है। बता दें कि पिछले कुछ समय में स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका उद्देश्य सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं देना और छात्रों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
स्कूल ऑफ एमिनेंस से लेकर फ्री बस सेवा तक
स्कूल ऑफ एमिनेंस बना बड़ा बदलाव – पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए “स्कूल ऑफ एमिनेंस” मॉडल को शिक्षा क्षेत्र का बड़ा सुधार माना जा रहा है। इन स्कूलों में छात्रों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और करियर गाइडेंस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सरकारी स्कूलों में ही मिल सके।