पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर

पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कारगिल पशु चारा प्लांट का उद्घाटन। 300 करोड़ की लागत से बना यह प्लांट डेयरी किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने में मील का पत्थर साबित होगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 28, 2026 • 11:37 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
4 months ago
पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर
 पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर
पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कारगिल पशु चारा प्लांट का उद्घाटन। 300 करोड़ की लागत से बना यह प्लांट डेयरी किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार देने में मील का पत्थर साबित होगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/south-asia-s-largest-animal-feed-plant-opens-in-punjab-300-crore-investment-will-change-the-fate-of-farmers
https://www.newstvindia.in/south-asia-s-largest-animal-feed-plant-opens-in-punjab-300-crore-investment-will-change-the-fate-of-farmers
N
News
NEWS CARD
Logo
पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर
“पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर”
Favicon
News TV India
https://www.newstvindia.in/south-asia-s-largest-animal-feed-plant-opens-in-punjab-300-crore-investment-will-change-the-fate-of-farmers
Date
28 February 2026
पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर
पंजाब में खुला दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट: 300 करोड़ के निवेश से किसानों की बदलेगी तकदीर

पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था को नई दिशा देते हुए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मंडी गोबिंदगढ़ के वजीराबाद इंडस्ट्रियल पार्क में कारगिल कंपनी के 300 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित पशु चारा प्लांट का शुभारंभ कर दिया है। यह दक्षिण एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा प्लांट बताया जा रहा है। इस मेगा परियोजना का शुभारंभ प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले एक महत्वपूर्ण औद्योगिक उपलब्धि माना जा रहा है, जो पंजाब में वैश्विक निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

यह अत्याधुनिक प्लांट पंजाब के कृषि-औद्योगिक ढांचे को मजबूत करेगा, रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा तथा दूध उत्पादन और डेयरी उत्पादकता में वृद्धि कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। यह परियोजना राज्य सरकार के औद्योगिक विकास को गति देने, कृषि-प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाने और सतत निवेश व नीतिगत विकास के माध्यम से ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के संकल्प को दर्शाती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “300 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह प्लांट औद्योगिक विकास और निवेशकों को सुविधाएं प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। कारगिल प्राइवेट लिमिटेड के इस अत्याधुनिक प्लांट ने मंडी गोबिंदगढ़ के वजीराबाद औद्योगिक पार्क में अपना संचालन शुरू कर दिया है। ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल के माध्यम से राज्य में उल्लेखनीय औद्योगिक निवेश आ रहा है। ऐसे निवेश युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं और पंजाब के समग्र आर्थिक विकास को गति दे रहे हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि निवेशकों का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि पंजाब विशेषकर कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार प्रगतिशील नीतियों और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण के माध्यम से हर संभव सहयोग देने तथा व्यवसाय-हितैषी माहौल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

परियोजना के आकार को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस कारगिल प्लांट की वार्षिक उत्पादन क्षमता 4.5 लाख मीट्रिक टन है और यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा पशु फीड प्लांट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बठिंडा के बाद यह पंजाब में कारगिल की दूसरी बड़ी इकाई है, जो राज्य की कृषि-औद्योगिक श्रृंखला को और मजबूत करेगी। उन्होंने कहा, “यह परियोजना उच्च गुणवत्ता वाले पशु चारे की स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित कर किसानों को सीधा लाभ देगी, जिससे दूध उत्पादन, गुणवत्ता और किसानों की आय में वृद्धि होगी। वैज्ञानिक रूप से विकसित फीड पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ाएगी, जिससे पंजाब का डेयरी क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।”

अपने एक्स  हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “300 करोड़ रुपये की लागत से बने दक्षिण एशिया के सबसे बड़े कारगिल पशु फीड प्लांट का वजीराबाद (मंडी गोबिंदगढ़) में उद्घाटन किया गया है। यह परियोजना हमारे डेयरी किसानों की आय बढ़ाएगी और पंजाब के युवाओं के लिए सैकड़ों नए रोजगार अवसर सृजित करेगी। प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 से पहले यह औद्योगिक क्षेत्र में हमारी सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम ‘रंगला पंजाब’ के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।” 

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Live TV

हमें फॉलो करें

For You

20 दिन पहले घर से लौटे थे सोनू, होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमले ने छीनी जिंदगी; गोपालगंज में मातम
20 दिन पहले घर से लौटे थे सोनू, होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमले ने छीनी जिंदगी; गोपालगंज में मातम
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी? डॉ. कृष्ण मोहन के नाम पर लग सकती है मुहर, 22 जुलाई को अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी? डॉ. कृष्ण मोहन के नाम पर लग सकती है मुहर, 22 जुलाई को अहम बैठक
सहारनपुर में अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, 23 साल की ज्योति की मौत; गांव में पसरा मातम
सहारनपुर में अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, 23 साल की ज्योति की मौत; गांव में पसरा मातम
सिरमौर में बरसात के साथ स्क्रब टाइफस का खतरा, डॉक्टर की चेतावनी- ये लक्षण दिखें तो न करें इलाज में देरी
सिरमौर में बरसात के साथ स्क्रब टाइफस का खतरा, डॉक्टर की चेतावनी- ये लक्षण दिखें तो न करें इलाज में देरी
Bilaspur BJP Protest: कानून व्यवस्था पर बिलासपुर में भाजपा का प्रदर्शन, रणधीर शर्मा बोले- मानसून सत्र में सरकार को घेरेंगे
Bilaspur BJP Protest: कानून व्यवस्था पर बिलासपुर में भाजपा का प्रदर्शन, रणधीर शर्मा बोले- मानसून सत्र में सरकार को घेरेंगे
Katihar में संदिग्ध ‘लाइनर’ हिरासत में, पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का शक; एजेंसियों की पूछताछ
Katihar में संदिग्ध ‘लाइनर’ हिरासत में, पाकिस्तानी नेटवर्क से संपर्क का शक; एजेंसियों की पूछताछ
home Home amp_stories Web Stories local_fire_department Trending play_circle Videos mark_email_unread Newsletter
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications
Live TV