असम से बंगाल तक भाजपा की घेराबंदी! जानें आम आदमी पार्टी ने क्यों किया टीएमसी को सपोर्ट
अनुराग ढांडा ने भाजपा पर बोला हमला। असम और केरल चुनाव में 'आप' खुद उतारेगी उम्मीदवार। एलपीजी संकट और महंगाई को बनाया बड़ा मुद्दा।
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि आने वाले समय में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को ज़ोर का झटका लगेगा है। देश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से बेहद नाराज़ है और चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि असम और केरल में आम आदमी पार्टी खुद चुनाव लड़कर भाजपा को चुनौती देगी, जबकि पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देकर भाजपा को हराने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ेगा।