सरपंच जरनैल सिंह के हत्यारे 8 दिन में गिरफ्तार! छत्तीसगढ़ से बिहार तक पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन; धालीवाल बोले- 'सिर्फ जेल या गोली'
अमृतसर में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने 7 दोषियों को दबोच लिया है। 110 किलोमीटर तक CCTV ट्रैक कर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिहार से मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। विधायक कुलदीप धालीवाल ने कहा कि गैंगस्टरों के लिए पंजाब में कोई जगह नहीं है। जानें पुलिस के इस बड़े ऑपरेशन की पूरी कहानी।
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार जो कहती है, वह करके दिखा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अमृतसर के एक पैलेस में सरपंच जरनैल सिंह वलटोहा की हत्या में शामिल 7 दोषियों को पुलिस ने सिर्फ 8 दिनों के अंदर गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की है।
आप नेता प्रबवीर सिंह बराड़ के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलीजेंस टीम ने केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ तालमेल करके इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि दोषियों ने बिहार, पटना, नांदेड़ और रायपुर छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में पनाह ली थी, जिन्हें हमारी पुलिस ने 110 किलोमीटर तक सीसीटीवी ट्रैक करके और तकनीकी सबूतों के आधार पर काबू किया है।