बाढ़ से जंग की तैयारी: पंजाब में मानसून से पहले एक्शन में CM भगवंत मान, नालों और जलाशयों की सफाई शुरू
वर्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। गत वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई थीं। इसके एवज में उन्हें मुआवजा मुहैया कराना पड़ा था। भगवंत मान सरकार इस वर्ष बरसात से पहले ही जल निकासी के इंतजाम को लेक जुट गई है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों, नालों आदि की सफाई की जा रही है
Bhagwant Mann: वर्षा सत्र की शुरुआत से पहले ही पंजाब सरकार अलर्ट हो गई है। गत वर्ष बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर बर्बाद हुई थीं। इसके एवज में उन्हें मुआवजा मुहैया कराना पड़ा था। भगवंत मान सरकार इस वर्ष बरसात से पहले ही जल निकासी के इंतजाम को लेक जुट गई है। पंजाब के विभिन्न हिस्सों में जलाशयों, नालों आदि की सफाई की जा रही है, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। इससे किसानों की फसल नहीं बर्बाद होगी। भगवंत मान सरकार के इस पहल की पूरे पंजाब भर में खूब तारीफ भी हो रही है।
किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हुई Bhagwant Mann सरकार!
मान सरकार किसानों को नुकसान से बचाने के लिए अलर्ट हो चुकी है और तत्परता से जल निकासी के इंतजाम हो रहे हैं।