रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का PM मोदी ने किया विमोचन, बोले- भारतीय लोकतंत्र के लिए अनमोल धरोहर बनेगी किताब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणराज्य की विजय: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का विमोचन किया।
Ram Nath Kovind Autobiography : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा ‘भारतीय गणराज्य की विजय: मेरा जीवन, मेरा संघर्ष’ का विमोचन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविंद के जीवन के अनुभव और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को देखते हुए यह आत्मकथा भारतीय लोकतंत्र और समाज के लिए महत्वपूर्ण धरोहर साबित हो सकती है।
प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके बारे में विस्तार से बहुत कुछ कहा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पुस्तक विमोचन का उद्देश्य केवल उसका परिचय कराना होना चाहिए।