Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र, एनडीए बनाम Prashant Kishor की सीधी टक्कर पर सबकी नजर
Bankipur By-Election पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अभिषेक बंटी और एनडीए से है। जानिए बांकीपुर सीट के चुनावी समीकरण, वोट बैंक और किसके पक्ष में बन रहा माहौल।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Jul 10, 2026 • 9:13 AM | पटना
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 hours ago
Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र, एनडीए बनाम Prashant Kishor की सीधी टक्कर पर सबकी नजर
Bankipur By-Election पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे प्रशांत किशोर का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अभिषेक बंटी और एनडीए से है। जानिए बांकीपुर सीट के चुनावी समीकरण, वोट बैंक और किसके पक्ष में बन रहा माहौल।
“Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र, एनडीए बनाम Prashant Kishor की सीधी टक्कर पर सबकी नजर”
News TV India
https://www.newstvindia.in/s/945821
Date
10 July 2026
QR Code
https://www.newstvindia.in/s/945821
Bankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र, एनडीए बनाम प्रशांत किशोर की सीधी टक्कर पर सबकी नजर
Bankipur By-Election : बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं रह गया है। इस चुनाव ने राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का पहली बार किसी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतरना है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चुनाव केवल सीट जीतने की लड़ाई नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का भी संकेत दे सकता है। हालांकि अंतिम फैसला बांकीपुर की जनता के हाथ में होगा।
एनडीए बनाम प्रशांत किशोर का बनता दिख रहा मुकाबला
चुनावी माहौल में शुरुआती तस्वीर यह बनती दिखाई दे रही है कि मुकाबला मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रशांत किशोर के बीच केंद्रित होता जा रहा है। भाजपा ने अपने संगठन के पुराने कार्यकर्ता अभिषेक बंटी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनडीए के सभी सहयोगी दल उनके समर्थन में चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक सक्रिय हो चुका है। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।
पहली बार चुनावी मैदान में हैं Prashant Kishor
देश के प्रमुख चुनावी रणनीतिकारों में गिने जाने वाले प्रशांत किशोर पहली बार खुद चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक कई राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर इस बार सीधे मतदाताओं के बीच वोट मांग रहे हैं।
उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सरकार की नीतियों और स्थानीय मुद्दों को लेकर लगातार सवाल उठाए हैं तथा जनसंपर्क अभियान को भी तेज किया है।
महागठबंधन की रणनीति पर नजर
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि महागठबंधन की स्थिति इस उपचुनाव में पहले जैसी स्पष्ट नजर नहीं आ रही है। हालांकि विभिन्न दलों की ओर से आधिकारिक रणनीति लगातार सामने आ रही है, लेकिन चुनावी समीकरणों पर सभी की नजर बनी हुई है।
इस बीच कांग्रेस के रुख को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बीजेपी का मजबूत संगठन बड़ी ताकत
बांकीपुर विधानसभा सीट लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां पार्टी का संगठन और पारंपरिक वोट बैंक दोनों मजबूत माने जाते हैं। यही वजह है कि भाजपा इस सीट को बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।
कायस्थ वोटरों की भूमिका अहम
चुनावी जानकारों के अनुसार, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाता प्रभावशाली माने जाते हैं। इसके अलावा व्यापारी वर्ग, युवा मतदाता और मध्यम वर्ग का रुझान भी चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।
अगले 18 दिन पर टिकी राजनीतिक नजर
नामांकन प्रक्रिया के बाद अब चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के बड़े नेताओं की सभाएं और रोड शो होने की उम्मीद है। ऐसे में अगले कुछ सप्ताह बांकीपुर की राजनीति के साथ-साथ बिहार की सियासत के लिए भी बेहद अहम माने जा रहे हैं।