मानवता और भाईचारे का संदेश: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हरिद्वार के लिए रवाना की 'दमड़ी यात्रा'
पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और गुरुओं के प्रति अटूट श्रद्धा का अनूठा संगम आज स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ मिलकर 'दमड़ी यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया।
जालंधर: पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा और गुरुओं के प्रति अटूट श्रद्धा का अनूठा संगम आज स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली के साथ मिलकर 'दमड़ी यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया। यह विशेष ट्रेन संत निर्मल दास जी जोड़े वाले और संत प्रगट नाथ सहित विभिन्न संतों-महापुरुषों के पावन नेतृत्व में भेजी गई है।
इस गौरवशाली अवसर पर चब्बेवाल के विधायक डॉ. ईशांक कुमार और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्टेशन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय था और बड़ी संख्या में संगत ने उत्साह के साथ इस यात्रा में शिरकत की।