पंजाब सरकार के सफल 4 वर्ष; मुफ्त बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं से बदली सूबे की तस्वीर
मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सत्ता में 4 साल पूरे होने पर जनहितैषी नीतियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। कैबिनेट मंत्रियों ने लेहरागागा क्षेत्र का दौरा कर शून्य बिजली बिल, मुख्यमंत्री सेहत योजना और दलित समुदाय के लिए ऋण माफी जैसी बड़ी उपलब्धियों की जानकारी जनता के साथ साझा की।
Bhagwant Mann: पंजाब में जनहित को प्राथमिकता देते हुए मान सरकार सुविधाओं का विस्तार लगातार कर रही है। सीएम भगवंत मान को पंजाब की सत्ता में आए 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इन चार वर्षों में सरकार की ओर से पंजाब की जनता तक सीधा लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई है।
बात चाहें मुफ्त बिजली की हो या सड़क निर्माण, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार आदि से जुड़ी। सीएम भगवंत मान की सरकार हर मोर्चे पर खरी उतरी है। शासन स्तर से ऐसी नीतियां बनाई गई हैं जो सीधे तौर पर जनता को लाभान्वित करते हुए पंजाब की तस्वीर बदलने का काम करें।