विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में SIR अभियान तेज, CM भगवंत मान बोले- किसी योग्य मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है।
पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन शुरू कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन और अधिक सटीक बनाना है।
इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SIR अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लोगों से इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए, जबकि किसी भी अपात्र या फर्जी नाम को शामिल नहीं किया जाना चाहिए।