Realme P4 Lite बजट फ्रेंडली कीमत और 6300mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Realme P4 Lite को काफी स्लिम डिजाइन में लॉन्च किया गया है। इस में कलर ऑप्शंस काफी बेहतर रहने वाले हैं। कम बजट में शानदार फीचर्स चाहने वालों के लिए यह खास रहेगा।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 21, 2026 • 3:07 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
Realme P4 Lite बजट फ्रेंडली कीमत और 6300mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Realme P4 Lite को काफी स्लिम डिजाइन में लॉन्च किया गया है। इस में कलर ऑप्शंस काफी बेहतर रहने वाले हैं। कम बजट में शानदार फीचर्स चाहने वालों के लिए यह खास रहेगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/realme-p4-lite-launched-with-budget-friendly-price-and-6300mah-battery
Realme P4 Lite बजट फ्रेंडली कीमत और 6300mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
Realme P4 Lite को फाइनली भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया एंट्री लेवल 4G फोन है। इस में आपको काफी बेसिक फीचर्स देखने को मिलेगी और इस में बैटरी भी काफी बड़ी दी गई है। इस में स्टोरेज भी काफी बढ़िया देखने को मिलेगा।
फोन का डिजाइन पतला और हल्का है इस के माप की बात करें तो यह 167.2 x 76.6 x 7.94 मिमी रहेगा और इस का वजन 201 ग्राम रहेगा। इसमें IP54 डस्ट-स्प्लैश रेसिस्टेंस और मिलिट्री-ग्रेड MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस का डिस्प्ले काफी स्मूथ मिलेगी इस की साइज 6.67-इंच है जिस में HD+ IPS LCD स्क्रीन दी गई है। इस का 720x1600 रेजोल्यूशन मिलेगा और इस का 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
• इस में यह 563 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस का स्मार्ट टच फीचर गीले हाथों या ग्लव्स में भी यूज आसान बनाता है।
मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस
इस में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर 12nm चिपसेट 1.8GHz क्लॉक स्पीड और Mali-G57 MP1 GPU के साथ है। इस में डेली टास्क आप आराम से कर सकते है।
• इस में 4GB LPDDR4X रैम तक 18GB डायनामिक रैम सपोर्ट के साथ मल्टीटास्किंग स्मूथ रहता है।
स्टोरेज और मेमोरी
अगर इस के स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो इस में आपको स्टोरेज में कोई कमी नहीं मिलेगी। इस में 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस में डुअल नैनो सिम और microSD ट्रे दी गई है।
इस के रियर में 13MP AI कैमरा कैमरा मिलेगा जिस में कई एक्स्ट्रा फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं इस के फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा है। वहीं इस में AI फीचर्स जैसे AI Eraser, Clear Face और Image Matting मिलेंगे जो फोटोज को बेहतर बनाते हैं।
मिलेगी 6300mAh बैटरी
Realme P4 lite में 6300mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जो काफी लंबे टाइम तक आपको बैकअप देगी। इस में 15W फास्ट चार्जिंग मिलेगा और यह 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
• कंपनी दावा करती है कि अगर आप इसे 5 मिनट चार्ज करते है तो इस में 5 घंटे म्यूजिक प्लेबैक मिलेगा। हैवी यूज में भी इसे आप 2 दिन तक आसानी से चला सकते है।
रियलमी P4 Lite का लॉन्च 20 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में हुआ। इस के लॉन्च होने के बाद इसे Flipkart और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह बिक्री के लिए अवेलेबल कर दिया गया है।
• इस की सेल की शुरुआत लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो गई।
जानें क्या रहेगी कीमत
इस की कीमत इस के फीचर्स के अकॉर्डिंग रखी गई हैं यह आपको काफी कम कीमत में मिल जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत जो कि 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है वह 7999 रुपये से शुरू होती है।
• इस के 4GB और 128GB मॉडल की कीमत करीब 9999 रुपये रहेगी।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.