बिहार में अश्लील गानों पर नकेल: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सख्त निर्देश, दर्ज होगी FIR
बिहार सरकार ने राज्य में अश्लीलता और द्विअर्थी गानों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर फूहड़ गाने बजाने वालों की अब खैर नहीं होगी।
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले गानों के प्रसारण पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों में विशेष अभियान चलाने और ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, समारोहों और वाहनों में इस तरह के गानों का प्रसारण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।