खालिस्तानी आतंकी की धमकी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट, राम मंदिर की सुरक्षा और सख्त
खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू द्वारा राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस धमकी के बाद राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अयोध्या पुलिस और सुरक्षा बलों ने रामनगरी के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें राम मंदिर दर्शन मार्ग भी शामिल है।
अयोध्या: खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू द्वारा राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस धमकी के बाद राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अयोध्या पुलिस और सुरक्षा बलों ने रामनगरी के विभिन्न प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया, जिसमें राम मंदिर दर्शन मार्ग भी शामिल है।
सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा निरीक्षण
एसपी सुरक्षा ने राम जन्मभूमि परिसर के आसपास के इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल के साथ राम मंदिर परिसर के प्रवेश मार्गों की भी जांच की। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि राम मंदिर की सुरक्षा पहले से ही सख्त रहती है, लेकिन ताजा धमकी के बाद इसे और मजबूत कर दिया गया है।