फेस्टिव सीजन का असर: नवंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 7% बढ़ी, 1.52 करोड़ तक पहुंची
नवंबर 2025 में भारत का घरेलू एयर ट्रैफिक सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 1.52 करोड़ यात्रियों तक पहुंच गया। फेस्टिव सीजन की मांग से यात्री संख्या बढ़ी, हालांकि मौसम और ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते ओटीपी और कैंसिलेशन पर दबाव बना रहा।
नई दिल्ली : भारत का घरेलू एयर ट्रैफिक नवंबर 2025 में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 15.2 मिलियन तक पहुंच गया है। इसमें बढ़ोतरी की वजह फेस्टिव सीजन की मांग होना है। यह जानकारी मंगलवार को एक रिपोर्ट में दी गई।
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया कि इंडिगो की उड़ानों में आई परेशानी के बाद दिसंबर 2025 के मध्य में ऑपरेशन सामान्य हो गए थे। हालांकि, मौसमी कारणों ने ऑन-टाइम परफॉरमेंश (ओटीपी) और कैंसिलेशन पर दबाव बनाया है।