मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु शाह अब भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। उन्होंने बुधवार को एक खास पोस्ट के जरिए हाथी के प्रति प्रेम व्यक्त किया।मधु शाह ने इस पोस्ट में एक हाथी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, "इंद्राणी और मैं।"उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि वे खुद को किस जानवर से जोड़कर देखती हैं, तो उनका जवाब हमेशा हाथी ही होता है। उन्होंने वजह बताते हुए कहा, "क्योंकि हाथी बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और साथ ही बहुत बड़े और ताकतवर भी होते हैं।" पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा, "इंद्राणी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में मधु शाह की इस संवेदनशीलता की तारीफ की है।अभिनेत्री 90 के दशक की मशहूर अदाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह और चिरंजीवी जैसे सितारों के साथ काम किया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। हालांकि, अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की फिल्म 'रोजा' से खूब वाहवाही बटोरी थी।अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर जाने-माने बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ साल 1999 में शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अमाया और छोटी बेटी का नाम कीया है। बताते चलें कि आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं।बताया जाता है कि आनंद ने अभिनेत्री को पहली बार फिल्म 'दिलजले' में देखा था और देखते ही उनके कायल हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद दोनों शुरू में अच्छे दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी।--आईएएनएसएनएस/डीकेपी

Agency
Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 18, 2026 • 9:57 PM
N
News TV India
BREAKING
Agency
Agency
1 month ago
मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
नवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

Full Story: https://www.newstvindia.in/मधु-शाह-ने-हाथी-को-बताया-अपना-पसंदीदा-जानवर-सोशल-मीडिया-पर-किया-इमोशनल-पोस्ट
https://www.newstvindia.in/मधु-शाह-ने-हाथी-को-बताया-अपना-पसंदीदा-जानवर-सोशल-मीडिया-पर-किया-इमोशनल-पोस्ट
Copied
मधु शाह ने हाथी को बताया अपना पसंदीदा जानवर, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट
Advertisement
Advertisement

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मधु शाह अब भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के दिलों में खास जगह बना रखी है। उन्होंने बुधवार को एक खास पोस्ट के जरिए हाथी के प्रति प्रेम व्यक्त किया।

मधु शाह ने इस पोस्ट में एक हाथी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और लिखा, "इंद्राणी और मैं।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
जन्मदिन विशेष: कैंसर को मात देकर मिसाल बनीं लीजा रे, संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
NEW
flash_on
मां का सम: मोना सिंह की नई सीरीज; सिंगल मदर 'विनीता' के किरदार में तोड़ेंगी पुरानी रूढ़ियां
flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे पूछे कि वे खुद को किस जानवर से जोड़कर देखती हैं, तो उनका जवाब हमेशा हाथी ही होता है। उन्होंने वजह बताते हुए कहा, "क्योंकि हाथी बहुत शांत स्वभाव के होते हैं और साथ ही बहुत बड़े और ताकतवर भी होते हैं।" पोस्ट के अंत में उन्होंने भावुक होकर कहा, "इंद्राणी, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

यह पोस्ट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट्स में मधु शाह की इस संवेदनशीलता की तारीफ की है।

अभिनेत्री 90 के दशक की मशहूर अदाकारों में गिनी जाती हैं। उन्होंने अजय देवगन, नसीरुद्दीन शाह और चिरंजीवी जैसे सितारों के साथ काम किया। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 1991 में अजय देवगन के साथ फिल्म 'फूल और कांटे' से की थी। हालांकि, अभिनेत्री ने साउथ सिनेमा की फिल्म 'रोजा' से खूब वाहवाही बटोरी थी।

Advertisement
Advertisement

अभिनेत्री ने अपने करियर के पीक पर जाने-माने बिजनेसमैन आनंद शाह के साथ साल 1999 में शादी की। दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम अमाया और छोटी बेटी का नाम कीया है। बताते चलें कि आनंद शाह, जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं।

बताया जाता है कि आनंद ने अभिनेत्री को पहली बार फिल्म 'दिलजले' में देखा था और देखते ही उनके कायल हो गए थे। इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर ने उनकी मुलाकात कराई। मुलाकात के बाद दोनों शुरू में अच्छे दोस्त बने और बाद में दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Agency Verified Media or Organization • 27 Mar, 2026 Editor

(This is an unedited and auto-generated story from Syndicated News feed, News Tv India Staff may not have modified or edited the content body)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications