अशोकनगर में विकास परियोजनाएं समय पर पूरी होंगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिशा बैठक में दिए सख्त निर्देश
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा की। 550 करोड़ की चंदेरी माइक्रो सिंचाई जून 2026, 1572 करोड़ की राजघाट जल योजना दिसंबर 2026 तक पूरी होगी। 300 बिस्तर अस्पताल मई 2027, 1000 सीट कॉल सेंटर विस्तार, 45 करोड़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और शहर सौंदर्यीकरण पर फोकस।
अशोकनगर : केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को अशोकनगर कलेक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कहा कि अशोकनगर में संचालित रोजगार, सिंचाई और अधोसंरचना की परियोजनाएं समयसीमा में पूरी होंगी।
अशोकनगर की दिशा बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिले के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनसेवा की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।