चंडीगढ़ नई एक्साइज पॉलिसी (2026-27): शराब और बीयर की कीमतों में 2% का इजाफा; डिपार्टमेंटल स्टोर्स में भी मिलेगी शराब
चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की 2026-27 की आबकारी नीति। शराब की कीमतों में 2% की वृद्धि, डिपार्टमेंटल स्टोर्स के लिए L-10B लाइसेंस बहाल। जानें नए रेट्स।
चंडीगढ़ : चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए नयी एक्साइज पॉलिसी जारी कर दी है। इस नीति के तहत शहर में इंडियन मेड फॉरेन लिकर और बीयर की कीमतों में करीब दो प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गयी है। इंपोर्टेड शराब, वाइन और प्रीमियम बीयर की कीमतों में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नयी एक्साइज पॉलिसी एक अप्रैल, 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।