Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च फास्ट स्पीड और बढ़िया रेंज एक साथ
Simple One Gen 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो 5 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया गया है यह तीन वेरिएंट्स और तीन कलर्स में लॉन्च हुआ है यह पहले से काफी अपग्रेडेड वर्जन है।
सिंपल वन जेन 2 का एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो अभी हाल ही में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी स्पीड और इसकी परफॉर्मेंस आपको काफी बेहतर मिलने वाली है अगर आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काफी शानदार मौका है इसके सभी मॉडल में फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते है।
स्कूटर का डिजाइन ज्यादा स्ट्रीमलाइंड है जिसमें स्ट्रक्चरल जॉइंट्स को मजबूत बनाया गया है ताकि इसका लुक काफी राइड शार्प लगे। इसकी सीट हाइट को 16 एमएम कम कर 780 एमएम किया गया है जो छोटी हाइट वालों के लिए अच्छा रहेगा।
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp• इस में नए टायर कंपाउंड और रीट्यून्ड सस्पेंशन से हाई स्पीड स्टेबिलिटी बेहतर हुई है। वहीं इसका वजन 129 किग्रा तक हल्का रखा गया है।
Simple One की परफॉर्मेंस भी पहले से काफी ज्यादा अच्छी रहेगी। यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.55 सेकंड में पकड़ लेता है जो जेन 1.5 से तेज है। इसकी टॉप स्पीड अब 115 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। इसमें चार ट्रैक्शन मोड्स और रिजेनरेटिव ब्रेकिंग के चार लेवल्स से राइडिंग कंट्रोल्ड रहती है।
अगर इसके रेंज और चार्जिंग की बात करें तो IDC सर्टिफाइड रेंज टॉप मॉडल में 400 किमी तक है जो सिंगल चार्ज पर लॉन्ग ट्रैवल तय करने वालों के लिए बेस्ट है। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से जल्दी चार्ज हो जाता है। स्मार्ट चार्जिंग फीचर बैटरी लाइफ को बढ़ाता है।
READ MORE - Ducati Panigale V4 R सुपरबाइक हुई लॉन्च बाइकर्स में खुशी का माहौल
Simple One Gen 2 में कई मॉडल डिजिटल फीचर्स को ऐड किया गया है। जिस में 7-इंच TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले गूगल मैप्स, OTA अपडेट्स, राइड स्टैट्स और डिजिटल डॉक्यूमेंट स्टोरेज देता है। इस में क्रूज कंट्रोल, व्हीकल फॉल कटऑफ और इमरजेंसी ब्रेकिंग लाइट्स जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं।
इसमें आपको तीन कलर्स देखने को मिलेंगे और यह तीनों ही कलर इसके लोग को काफी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं आप अपनी पसंद के रंग की इलेक्ट्रिक व्हीकल चूज कर सकते हैं इस में आपको सोनिक रेड , एयरो एक्स और एस्फाल्ट एक्स कलर देखने को मिलेंगे।
READ MORE - ग्राहकों का इंतजार हुआ खत्म महिंद्रा ने आज Mahindra XUV7XO की लॉन्च
Simple One electric स्कूटर तीन वेरिएंट्स में आता है जिस में सिंपल वन एस जो कि 3.7 kWh बैटरी के साथ आयेगा वहीं इसका दूसरा वेरिएंट सिंपल वन जो कि 4.5 kWh के साथ आयेगा और सिंपल वन अल्ट्रा जो 5 kWh या 6.5 kWh तक के साथ आया है। इस के छोटे बैटरी वाले मॉडल में 190 से 236 किमी की रेंज मिलती है, जबकि टॉप मॉडल 265 किमी से 400 किमी IDC रेंज देता है।
अब आप सोच रहे होंगे किसकी कीमत क्या रहने वाली है तो आपको बता दें कि 265 किलोमीटर वाले रेंज के वेरिएंट की स्पीड आपको 115 किलोमीटर/Hour मिलेगी इसकी कीमत 1.69999 से शुरू होगी। इसके टॉप वैरियंट की कीमत और भी ज्यादा रह सकती है।
सिंपल एनर्जी ने जनवरी 2026 में सिंपल वन जेन 2 को भारत में लॉन्च किया। यह Gen 1.5 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें डिजाइन, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में कई सारे अपडेट किए गए हैं और यह पहले से भी बेहतर परफॉर्मेंस के साथ लांच हुई है यह आपकी लंबी ट्रैवलिंग और आपकी डेली ट्रैवल रूटिंग को भी काफी अच्छा बना देगी।
READ MORE - Tata Motors का न्यू पंच फेसलिफ्ट का टीजर हुआ जारी मिलेगा बड़ा अपडेट
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.
V-Card
Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.
You are currently receiving our latest breaking news and updates.