Kwality Wall's के शेयर्स की आज हुई लिस्टिंग जानें शेयर प्राइस और मार्केट कैप
Kwality Wall's Share Price में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है इसकी आज एनएससी और बीएसई पर लिस्टिंग हो चुकी है इसकी जीएमपी में भी थोड़ा सा फर्क देखा गया है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 16, 2026 • 9:17 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
Kwality Wall's के शेयर्स की आज हुई लिस्टिंग जानें शेयर प्राइस और मार्केट कैप
Kwality Wall's Share Price में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है इसकी आज एनएससी और बीएसई पर लिस्टिंग हो चुकी है इसकी जीएमपी में भी थोड़ा सा फर्क देखा गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/view-today-s-listing-of-kwality-wall-s-shares-share-price-and-market-cap
Kwality Wall's के शेयर्स की आज हुई लिस्टिंग जानें शेयर प्राइस और मार्केट कैप
Kwality Wall's के शेयर आज ही बाजार में लिस्ट हुए हैं लेकिन उम्मीद से ज्यादा डिस्काउंट पर यह लिस्टिंग हुई है। यह HUL से डिमर्जर के बाद की नई शुरुआत है जहां निवेशकों को 1:1 अनुपात में शेयर मिले। वहीं इस के शेयर प्राइस में भी आज उतार चढ़ाव देखने को मिला जिसके बारे में आपको डिटेल्स में बताएंगे।
क्वालिटी वॉल्स इंडिया लिमिटेड के शेयर 16 फरवरी 2026 को NSE और BSE पर लिस्ट हुए। यह NSE पर यह 29.80 रुपये पर ओपन हुए जो एडजस्टेड प्राइस 40.20 रुपये से 25.87% नीचे था। वहीं इस की BSE पर 29.90 रुपये की ओपनिंग हुई जो 38.15 रुपये के एडजस्टेड प्राइस से 21.6% कम रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Kwality Wall's Share Price की बात की जाए तो लिस्टिंग के समय शेयर की कीमत 29.80 से 29.90 रुपये के आसपास रही। वहीं मार्केट पूंजीकरण लगभग 3183 करोड़ रुपये रहा जिस ने निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
• इस के आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन इस का शुरुआती डेब्यू डिस्काउंट भारी रहा।
Kwality Wall's Limited कंपनी
यह आइसक्रीम बिजनेस हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड से अलग होकर आया। इस को 30 अक्टूबर 2025 को NCLT से मंजूरी मिली और 12 फरवरी 2026 को BSE और NSE से लिस्टिंग अप्रूवल मिला।
• इस के रिकॉर्ड डेट पर HUL शेयरधारकों को 1:1 शेयर मिले जिस में कुल 234959126 शेयर लिस्टेड हुए है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम पहले 50 से 55 रुपये वैल्यूएशन का अनुमान बता रहा था। जब इसकी लिस्टिंग हुई तो लिस्टिंग पर भारी डिस्काउंट आया जो मार्केट सेंटिमेंट और HUL के कमजोर Q3 रिजल्ट्स से जुड़ा।
• इस की GMP की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं और निवेशक सतर्क दिखे।
जानें मार्केट कैप और इंडेक्स
अगर आप भी इसके निवेशक है तो आपको इसके मार्केट कैप के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस की लिस्टिंग पर मार्केट कैप 3183.52 करोड़ रुपये रहा।
• वहीं कंपनी को Nifty 50 में 5 दिसंबर 2025 से शामिल किया गया। इस का BSE कोड 544622 और NSE पर KWIL सिंबल रहा है।
निवेशकों के लिए कुछ चुनौतियां मिली है जिसमें HUL का Q3 प्रॉफिट 15% गिरना और मार्जिन प्रेशर से लिस्टिंग का इफेक्टेड होना शामिल है।
• इस में मैग्नम आइसक्रीम ने 26% स्टेक के लिए 21.33 रुपये पर ओपन ऑफर किया जो ओपनिंग प्राइस से 28% डिस्काउंट है।
निवेशक ध्यान दे
निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि अभी हाल ही में इसके वर्तमान कंडीशन और शेयर प्राइस क्या चल रही है। इस पर ध्यान देते हुए उन्हें आगे की प्लानिंग बनानी चाहिए।
• अगर आप चाहे तो किसी एक्सपर्ट से सलाह भी ले सकते हैं। इसमें वोलैटिलिटी भी देखी जा रही है तो इसके डेटा को अच्छे से एनालिसिस करने के बाद आगे का फैसला लें।
अगर आपको Kwality Wall's Share Price से जुड़ी यह जानकारी अच्छी लगी है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें उसके साथ अगर आपको कोई प्रश्न कमेंट करके बता सकते हैं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.