Ashok leyland के Q3 रिजल्ट्स ने निवेशकों का खींचा ध्यान जानें शेयर प्राइस

Ashok leyland के रिजल्ट्स सामने आने के बाद से निवेशकों में काफी उत्साह है क्योंकि यह काफी पॉजिटिव आए हैं यह लगातार अपनी स्थिति को स्ट्रांग बना रही है और काफी शानदार रिजल्ट मिला है।

Feb 11, 2026 - 22:23
Ashok leyland के Q3 रिजल्ट्स ने निवेशकों का खींचा ध्यान जानें शेयर प्राइस
News Tv India Official

Ashok leyland के Q3 रिजल्ट्स ने निवेशकों का खींचा ध्यान जानें शेयर प्राइस 

Ashok leyland के रिजल्ट्स अभी हाल ही में सामने आए हैं जिसे निवेशको का ध्यान अपनी और खींचने के साथ ही इस ने निवेशकों को काफी ज्यादा एक्साइटेड भी किया है क्योंकि FY26 के तीसरे क्वार्टर में कंपनी ने अपनी बहुत ही स्ट्रांग कंडीशन दिखाई है और अपनी ग्रोथ और प्रॉफिट से निवेशकों को काफी खुश किया है। इसके वर्तमान रिजल्ट और शेयर प्राइस के बारे में आपको डिटेल्स में बताएंगे। 

वर्तमान शेयर प्राइस 

इसके आज के शेयर प्राइस की बात करें तो आज 11 फरवरी 2026 को आशोक लीलैंड का शेयर प्राइस NSE पर 206.35 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। 

• यह पिछले बंद भाव 209.73 से 1.6% नीचे है वहीं इस के दिन का हाई 215.42 और लो 202.56 रहा है। इस का वॉल्यूम 5 करोड़ शेयर से ज्यादा का है जो अच्छी लिक्विडिटी दिखाता है।

जानें हालिया ट्रेंड 

Ashok leyland के पिछले एक महीने में शेयर 11 से 12% ऊपर चढ़ा है जबकि 6 महीनों में 80% से ज्यादा की तेजी सामने आई है। इस का 52 सप्ताह का हाई 215.42 रहा है और लो 95.93 रुपये रहा है जो कंपनी की शानदार रिकवरी को दिखाता है। 

News Tv India Official

जानें क्या रहा मार्केट कैप 

अगर इसके मार्केट कैप और वैल्यूशन की बात करें तो मार्केट कैप लगभग 1.21 लाख करोड़ रुपये है जो ऑटो सेक्टर में स्ट्रांग पोजीशन दिखाता है। 

• इस का P/E रेशियो 37.25 पर है जो EPS 5.54 के मुकाबले हाई वैल्यूएशन को बताता है। इस का डिविडेंड यील्ड 3% के करीब है जो लॉन्ग टर्म निवेशकों को अट्रैक्ट कर रहा है। 

News Tv India Official

जानें कितना रहा नेट प्रॉफिट 

Ashok leyland कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 796 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल के 762 करोड़ से 4 से 5% अधिक है। 

• इसमें नए लेबर कोड लागू करने के 308 करोड़ के वन टाइम चार्ज को शामिल किया गया है इस के बाद भी इस की ग्रोथ बरकरार रही है। 

READ MORE - जानें Adani एंटरप्राइजेज शेयर प्राइस की आज की अपडेट और वित्तीय अनुपात

राजस्व में आया उछाल 

Ashok leyland के राजस्व में काफी अच्छा उछाल देखा गया है इस का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 22% YoY बढ़कर 11534 करोड़ रुपये हो गया जो Q3 का रिकॉर्ड है। 

• वहीं MHCV, LCV और एक्सपोर्ट सेगमेंट्स में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ इसका बेस बने है। इसमें काफी अच्छी ग्रोथ और काफी पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिला है। 

News Tv India Official

EBITDA का रिकॉर्ड लेवल 

अगर इसके EBITDA की बात की जाए तो इसमें भी बढ़ोतरी देखने को मिली है जो एक तरह से रिकॉर्ड लेवल की है। इस का EBITDA 27% चढ़कर 1535 करोड़ रुपये पहुंचा है जो अब तक का सबसे ऊंचा Q3 आंकड़ा है। इस का मार्जिन 13.3% पर पहुंचा है। 

READ MORE - Aye Finance IPO की कल है आखिरी डेट जानें डाटा और आईपीओ की डिटेल्स

एक्सपोर्ट ग्रोथ ने खींचा ध्यान 

इसकी एक्सपोर्ट ग्रोथ ने भी निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस का।एक्सपोर्ट वॉल्यूम 20% बढ़कर 4965 यूनिट्स हो गया है वहीं इस के इंटरनेशनल मार्केट्स में भी मजबूती देखी जा रही है। 

निवेशक ध्यान दें

अगर Ashok leyland रिजल्ट की बात करें तो इसमें काफी पॉजिटिव रिस्पांस देखने को मिला है वही इसके आज के शेयर प्राइस में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया है यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। 

READ MORE - फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का सब्सक्रिप्शन आज से हुआ शुरू जानें डेट्स और डाटा

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.