कई कारणों से हो सकते है डार्क लिप्स जानें घरेलू उपाय और सही इलाज
Dark Lips आजकल युवाओं में बहुत ही ज्यादा नॉर्मल होता जा रहा है लेकिन अगर आप चाहे तो कुछ थोड़ा सा चेंज करके और घरेलू नुस्खे अपना कर इसे हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Dec 6, 2025 • 2:48 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
6 months ago
कई कारणों से हो सकते है डार्क लिप्स जानें घरेलू उपाय और सही इलाज
Dark Lips आजकल युवाओं में बहुत ही ज्यादा नॉर्मल होता जा रहा है लेकिन अगर आप चाहे तो कुछ थोड़ा सा चेंज करके और घरेलू नुस्खे अपना कर इसे हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/there-are-many-reasons-why-dark-dark-lips-can-be-known-home-remedies-and-the-right-treatment
कई कारणों से हो सकते है डार्क लिप्स जानें घरेलू उपाय और सही इलाज
आजकल बहुत से लोग अपने काले होंठों को लेकर परेशान रहते हैं। Dark Lips होना कोई बीमारी नहीं है बस ये कुछ गलत आदतों और लाइफस्टाइल की वजह से होता है। अगर आप आज से ही अपनी लाइफस्टाइल में और अपनी कुछ आदतों में चेंज कर लेंगे तो आप डार्क लिप्स से छुटकारा पा सकते हैं इसके बारे में आपको डिटेल्स में आर्टिकल में बताएंगे।
डार्क लिप्स का सबसे पहला और बड़ा कारण है धूप में ज्यादा देर रहना रहना। सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें होंठों की सॉफ्ट त्वचा पर मेलेनिन बढ़ा देती हैं। इसके अलावा स्मोकिंग, बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीना, सस्ते केमिकल वाले लिप बाम या लिपस्टिक का यूज भी होंठ काले कर देता है। कई बार हार्मोनल बदलाव खासकर लड़कियों में पीरियड्स या प्रेग्नेंसी के समय भी इसका कारण बनते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
अगर आप रोज सिगरेट या बीड़ी पीते हैं तो समझ लीजिए आपके होंठ काले होने की 80% वजह यही है। निकोटिन और टार सीधे होंठों की स्किन को डैमेज करते हैं। इस की अच्छी बात ये है कि स्मोकिंग छोड़ने के 2 से 3 महीने में ही होंठों का कलर हल्का होने लगता है। इसे आपको आज ही छोड़ देना चाहिए।
अपनाएं घरेलू नुस्खा
अगर आप इसे सही करना चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। हर रात सोने से पहले शहद , नींबू और चीनी का स्क्रब बनाएं। एक चम्मच शहद में 4 से 5 बूंद नींबू का रस और थोड़ी चीनी मिलाकर 2 मिनट होंठों पर मलें फिर 3 मिनट छोड़कर गुनगुने पानी से धो लें।
• ऐसा हफ्ते में 4 से 5 बार करें। ये डेड स्किन हटाता है और होंठ सॉफ्ट बनाता है। इस से आपको 15 से 20 दिन में फर्क दिखना शुरू हो जाता है।
अगर आप चाहे तो रात को सोने से पहले 2 से 3 बूंद बादाम तेल या एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल होंठों पर लगाकर हल्के से मसाज करें। ये दोनों तेल विटामिन E से भरपूर होते हैं जो होंठों को अंदर से रिपेयर करते हैं। इस को 1 महीना लगातार लगाएं इस से होंठ गुलाबी और मुलायम हो जाएंगे।
चुकंदर का रस लगाएं
यह एक ऐसा उपाय है जो की सबसे ज्यादा आसान है इसमें आपको ज्यादा सामान की भी जरूरत नहीं पड़ती। चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस के लिए रात को कॉटन की मदद से ये रस होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें।
• चुकंदर में नेचुरल रेड और पिंक पिगमेंट होता है जो होंठों को नैचुरली गुलाबी बनाता है। ऐसा हफ्ते में 3 से 4 बार करें आपको कुछ दिनों में ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।
बॉडी को रखे हाइड्रेटेड
आपको अपनी बॉडी को अच्छे से हाइड्रेटेड भी रखना चाहिए। इस के लिए दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीएं अगर आप नहीं पीते है तो तो शरीर डिहाइड्रेट होता है और होंठ फटने लगते हैं। फटे होंठ बार-बार छिलते हैं और काले पड़ जाते हैं। आप रोज खूब पानी पिएं और दिन में 4 से 5 बार होंठों पर लिप बाम जरूर लगाएं।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.