Oppo ने Oppo Reno 15 FS में दी बड़ी AMOLED डिस्प्ले जानें फीचर्स
Oppo Reno 15 FS 5G में आपको काफी बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग बैटरी , शानदार कैमरा और तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। इस के कलर्स काफी अट्रैक्टिव मिलेंगे।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 23, 2026 • 6:49 AM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
Oppo ने Oppo Reno 15 FS में दी बड़ी AMOLED डिस्प्ले जानें फीचर्स
Oppo Reno 15 FS 5G में आपको काफी बड़ी डिस्प्ले मिलने वाली है जिसके साथ आपको फास्ट चार्जिंग बैटरी , शानदार कैमरा और तगड़ा प्रोसेसर मिलेगा। इस के कलर्स काफी अट्रैक्टिव मिलेंगे।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-noise-jr-explorer-2-smartwatch-offers-safety-features-along-with-smart-connectivity-1677
Oppo ने Oppo Reno 15 FS में दी बड़ी AMOLED डिस्प्ले जानें फीचर्स
ओप्पो ने Oppo Reno 15 FS को हाल में लॉन्च किया है। अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो फास्ट चार्जिंग सपोर्टिव बैटरी , बेहतरीन सेल्फी कैमरा और स्मूद डिस्प्ले आपको दे तो यह आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते है।
यह फोन काफी स्लिम और लाइटवेट है इसकी मोटाई सिर्फ 8.1 mm है और इस का वजन 189 से 196 ग्राम के बीच रहेगा। इस के बैक में Aurora Blue और Twilight Blue जैसे अट्रैक्टिव कलर्स ऐड किए गए है। यह IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ है इस का मतलब है कि यह पानी और धूल से पूरी तरह सेफ है। आप इसे बारिश में भी आसानी से यूज कर सकते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसका डिस्प्ले आपको काफी शानदार मिलेगा इस में 6.57 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दी गई है। जो FHD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2372 पिक्सल देता है। इस में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगी जिस के साथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग सुपर स्मूद रहती है। इस की ब्राइटनेस 1400 nits तक जाती है जिस से इसकी स्क्रीन धूप में भी क्लियर दिखती है।
Oppo Reno 15 FS में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है जो 4nm पर बना हुई है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ Adreno 710 GPU मिलता है। इस में आप आसानी से मल्टीटास्किंग कर सकते है। इस में गेमिंग करने में भी आपको मज़ा आएगा।
मिलेगा तगड़ा कैमरा सेटअप
इसमें आपको।काफी तगड़ा कैमरा सेटअप मिलेगा। जिस के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा है जो अच्छी फोटो और 4K वीडियो देता है। इसके फ्रंट में 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा मिलेगा जिस से आपकी सेल्फी काफी अच्छी आयेगी। यह ग्रुप सेल्फी, पोर्ट्रेट और लैंडस्केप में यह बेस्ट परफॉर्म करता है। Oppo का AI फीचर फोटो को और भी नेचुरल बनाता है।
मिलेगी 6500mAh की बैटरी
इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो पूरे दिन आसानी से चलती है यह भारी यूज में भी आसानी से चल सकती है। इस में 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर देती है। अगर आप इसे 10 से 15 मिनट भी चार्ज कर लेते है तो यह दिन भर चल सकता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड है। इस में AI फीचर्स जैसे HyperBoost, स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट और पर्सनलाइज्ड इंटरफेस हैं। Oppo Reno 15 FS में फिंगरप्रिंट सेंसर डिस्प्ले में दिया गया है।
जानें लॉन्च डेट
Oppo Reno 15 FS 5G को 20 जनवरी 2026 को ऑफिशियली लॉन्च किया गया। यह सबसे पहले यूरोप में रिलीज हुआ है। अभी भारत में इसे ऑफिशियल तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही यह में लॉन्च हो सकती है। इसे ग्लोबल मार्केट में ऑलरेडी लॉन्च कर दिया गया है।
जानें क्या रहेगी कीमत
यूरोप में इसकी कीमत लगभग ₹50000 से ₹52000 के आसपास है इसे भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन जब यह भारत में लॉन्च होगा है तो इस की कीमत ₹35000 से ₹45000 के बीच रह सकती है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.