Honor Magic 8 Pro Air पतली डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च
Honor Magic 8 Pro Air काफी स्टाइलिश और पतली डिजाइन वाला फोन है। जो आप को कम्पैक्ट डिजाइन में मिलेगा । यह अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन बहुत ही जल्द इसे लॉन्च किया जाएगा। इसकी स्लिम बॉडी और लंबी बैटरी के वजह से यह काफी चर्चा में हैं।
यह फोन सिर्फ 6.1 mm मोटाई वाला दुनिया का सबसे स्लिम फ्लैगशिप में से एक है इस का वजन सिर्फ 155 ग्राम है। इस का ग्लास फ्रंट और एल्युमिनियम फ्रेम के साथ ब्लैक, व्हाइट, पर्पल, ऑरेंज कलर्स में आएगा। इस में वाटर रेसिस्टेंट फीचर दिया गया है, नैनो-SIM और eSIM सपोर्ट इसे प्रीमियम बनाता है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इसकी डिस्प्ले काफी प्रीमियम है इस में 6.3 इंच OLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR और 1B कलर्स के साथ आता है। Honor Magic 8 Pro Air का रेजोल्यूशन 1200 x 2640 पिक्सल दिया गया है जो कम्पैक्ट साइज में शानदार व्यूइंग देगा। इस की फ्लैट स्क्रीन गेमिंग और वीडियो के लिए परफेक्ट रहेगी।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Honor Magic 8 Pro Air में Mediatek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ ऑक्टा कोर CPU और Arm G1-Ultra GPU मिलेगा। यह हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करेगा। Honor Magic 8 Pro Air Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 है जो स्मूथ एक्सपीरियंस देगा।
रैम और स्टोरेज ऑप्शंस
इस में 12GB या 16GB रैम दिया गया है इस के साथ 256GB, 512GB या 1TB UFS स्टोरेज वेरिएंट्स अवेलेबल होंगे। इस मे कोई माइक्रोSD स्लॉट नहीं दिया गया है लेकिन इतना स्पेस फोटोज, वीडियोज और ऐप्स के लिए काफी है।
इस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिस में 50MP वाइड , 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड दिया गया है। Honor Magic 8 Pro Air के फीचर्स में लेजर AF, LED फ्लैश दी गई है इस के फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा 4K वीडियो के साथ दिया गया हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Honor Magic 8 Pro Air में 5500 mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी इतनी पतली बॉडी में कमाल है जो पूरे दिन आराम से चल जाएगी। इस में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दिया गया है इस के साथ ही इस में रिवर्स चार्जिंग का ऑप्शन भी शामिल है। इस में 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया हैं। इस की लंबी बैटरी लाइफ इसकी सबसे बड़ी स्पेशियलिटी है।
इसे अभी तक भारत में लॉन्च नहीं किया है चाइना में लॉन्च प्राइस 256GB वेरिएंट के लिए लगभग ₹58000 से 70000 हो सकती है। इस के हायर वेरिएंट्स भी महंगे होंगे। भारत में आने पर प्राइस थोड़ा ऊपर जा सकता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
इसमें काफी अच्छी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गया है जिस में 5G कनेक्टिविटी or wifi, Bluetooth और GPS के साथ USB Type-C पोर्ट देखने को मिलेगा।
जानें लॉन्च डिटेल्स
Honor Magic 8 Pro Air को अभी ऑफिशल तौर पर अनाउंस नहीं किया गया लेकिन लीक्स के हिसाब से यह 19 जनवरी 2026 को चाइना में लॉन्च हो सकता है।
• यह भारत में कब तक लॉन्च होगा इसकी जानकारी नहीं है लेकिन बहुत ही जल्द इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज का एयर वेरिएंट है जो हल्का और पोर्टेबल है। इस के स्पेसिफिकेशन भी इस बार काफी दमदार मिलने वाले है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.