iQOO Z11 Turbo लॉन्च डेट सामने आ चुकी है इसका शानदार डिस्प्ले पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और यह किफायती कीमत में लांच होने वाला है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
iQOO Z11 Turbo लॉन्च डेट सामने आ चुकी है इसका शानदार डिस्प्ले पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा। इसकी बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और यह किफायती कीमत में लांच होने वाला है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-iqoo-z11-turbo-a-stylish-smartphone-based-on-android-16-will-be-launched-soon
iQOO Z11 Turbo की लॉन्च डेट सामने आ चुकी है अगर आप मिड रेंज सेगमेंट में कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा। अगर आप गेमिंग के शौकीन है या आप मल्टीटास्किंग वर्क करना चाहते हैं तो भी इस स्मार्टफोन में आप आसानी से कर सकते हैं।
इस फोन में स्लीक डिजाइन देखने को मिलेगा। इस की डिजाइन को काफी स्ट्रांग बनाया गया है। इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए है। इस के साथ ही NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस में आपको टोटल 4 कलर्स देखने को मिलेंगे जिस में चारों ही कलर्स काफी काफी स्टाइलिश और अट्रैक्टिव रहने वाले हैं। जिसमें ब्लू, पिंक, ब्लैक और व्हाइट जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन्स शामिल है।
डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स
इस का डिस्प्ले काफी स्मूद रहने वाला है। जिस में 6.59-इंच 1.5K LTPS फ्लैट OLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और हाई एंड गेमिंग के लिए परफेक्ट है।
• इस में ब्राइटनेस लेवल हाई होने से आउटडोर यूज में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। यह HDR10+ सपोर्ट करेगा।
इसमें काफी पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट के साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगा।
• इस में हेवी गेम्स जैसे PUBG या Genshin Impact बिना लैग के चलेेंगे। iQOO Z11 Turbo में मल्टीटास्किंग में भी कोई कमी नहीं मिलेगी।
रैम और स्टोरेज ऑप्शन्स
इसमें काफी अच्छे रैम और स्टेटस का ऑप्शंस मिल जाएंगे। इस में 12GB से लेकर 16GB रैम तक के वेरिएंट्स अवेलेबल होंगे इस के साथ ही 256GB से 1TB स्टोरेज आप चूज कर सकते हैं। यह मिड रेंजर को फ्लैगशिप लेवल पर ले जाएगा।
तगड़ा कैमरा सेटअप
इसमें काफी तगड़ा कैमरा सेटअप दिया गया है जिस से रियर में 200MP मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस होगा जो शानदार डिटेलिंग और लो-लाइट फोटोग्राफी देगा। इस के फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा AI फीचर्स के साथ व्लॉगिंग के लिए बेस्ट रहेगा। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।
इस में 7600mAh की विशाल बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी जो पूरे दिन हेवी यूज में भी चलेगी। iQOO Z11 Turbo के सिंगल चार्ज पर 2 दिनों का बैकअप मिल सकता है।
जानें लॉन्च डिटेल्स
iQOO Z11 Turbo का ऑफिशियल लॉन्च 15 जनवरी 2026 को चीन में होगा जो शाम 7 बजे चाइनीज टाइम और इंडियन टाइम दोपहर 4:30 बजे पर होगा। कंपनी ने इसका टीजर पोस्ट कर इसको कन्फर्म किया गई। अगर इस के प्री ऑर्डर की बात करें तो यह शुरू हो चुका है वहीं भारत में अभी तक यह लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन अनुमान है कि बहुत ही जल्दी इसे भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।
जानें इसकी कीमत
चीन में iQOO Z11 Turbo की शुरूआती कीमत करीब 2500-2600 चाइनीज युआन यानी लगभग 28000 से 30000 रुपये हो सकती है। वहीं इंडिया में इसकी कीमत की बात करें तो इंडिया में 30000 से 35000 रुपये में लॉन्च होने के चांस है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.