महिंद्रा थार रोक्स स्टार एडिशन स्टाइलिश और पावरफुल फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
Mahindra Thar Roxx Star Edition को 23 जनवरी 2026 को लांच किया गया है इसमें अट्रैक्टिव डिजाइन और कंफर्टेबल लग्जरियस इंटीरियर मिलेगा। इसे स्टाइलिश बनाने के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Jan 24, 2026 • 6:59 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
महिंद्रा थार रोक्स स्टार एडिशन स्टाइलिश और पावरफुल फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
Mahindra Thar Roxx Star Edition को 23 जनवरी 2026 को लांच किया गया है इसमें अट्रैक्टिव डिजाइन और कंफर्टेबल लग्जरियस इंटीरियर मिलेगा। इसे स्टाइलिश बनाने के साथ सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/the-mahindra-thar-roxx-star-edition-has-been-launched-with-stylish-and-powerful-features
महिंद्रा थार रोक्स स्टार एडिशन स्टाइलिश और पावरफुल फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च
महिंद्रा ने Mahindra Thar Roxx Star Edition को हाल ही में लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शानदार परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिजाइन चाहते हैं उन्हें दोनों ही इसमें देखने को मिल जाएगी इसके साथ ही इसकी ऑफ रोड कैपेबिलिटी भी काफी कमल की है यह कई अपग्रेड के साथ आया है जो की काफी प्रीमियम लुक देता है।
स्टार एडिशन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका लुक है। इसमें पियानो ब्लैक ग्रिल दी गई है जो कार को काफी प्रीमियम और मॉडर्न बनाती है। इस में 19 इंच के पियानो ब्लैक अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं जो रोड पर कमाल का स्टैंडआउट देते हैं। इस में नया सिट्रिन येलो कलर ऑप्शन इंट्रोड्यूस किया गया है जो ब्राइट और यूनीक है। इस में स्टार एडिशन बैज रियर पर लगा है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इंटीरियर में स्टार एडिशन थार रोक्स के फीचर्स को स्टैंडर्ड बनाता है। इसमें प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, अच्छी क्वालिटी का डैशबोर्ड और स्पेसियस कैबिन मिलता है। वहीं 5 डोर लेआउट की वजह से इसके रियर सीट्स पर काफी जगह मिलेगी। इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और अच्छी साउंड क्वालिटी जैसी चीजें कम्फर्ट को बढ़ाती हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra Thar Roxx Star Edition दो इंजन ऑप्शन्स के साथ आता है जिस में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल पावरफुल और स्मूद ड्राइविंग के लिए बेस्ट है वहीं दूसरा 2.2 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में है जो ऑफ रोडिंग के लिए जबरदस्त टॉर्क देता है।
ऑफ रोड कैपेबिलिटी
थार रोक्स स्टार एडिशन अपनी ऑफ रोड कैपेसिटी के लिए फेमस है। Mahindra Thar Roxx Star Edition में हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा ताकि ऑफलाइन राइडिंग में दिक्कत न हो इसके अलावा इसमें डिफरेंशियल लॉक और टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स इसे रफ रोड्स पर भी बेहतर परफॉर्मेंस दिलाते है।
महिंद्रा ने Mahindra Thar Roxx Star Edition को 35 से भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। वहीं स्टार एडिशन में 6 एयरबैग्स, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
जानें डिजिटल फीचर्स
इसमें कई सारे डिजिटल फीचर्स मिलने वाले हैं जो कि आपके एंटरटेनमेंट को हाई लेवल पर लेकर जाएंगे इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलेगा इसके साथ ही एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले भी दिया गया है। इस में 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी दी गई है।
महिंद्रा थार रोक्स स्टार एडिशन को 23 जनवरी 2026 में ऑफिशियली लॉन्च किया गया है। यह काफी स्पेशल वेरिएंट है। यह एडिशन जैसे ही लॉन्च हुआ उसके बाद इसे तुरंत बुकिंग के लिए अवेलेबल करा दिया गया है और डीलरशिप पर इस की डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है।
जानें एक्स शोरूम कीमत
स्टार एडिशन की शुरुआती कीमत ग्राहकों के हिसाब से काफी अफॉर्डेबल रखी गई है। इसमें आपको डीजल मैनुअल 2WD की प्राइस ₹16.85 लाख मिलेगी और पेट्रोल ऑटोमैटिक की कीमत ₹17.85 लाख मिलेगी वहीं डीजल ऑटोमैटिक की कीमत ₹18.35 लाख रखी गई है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.