Asus ProArt PZ14 2026 2 इन 1 डिजाइन के तौर पर आया सामने

Asus ProArt PZ14 2026 में आपको दो फैसिलिटी एक ही जगह पर मिलने वाली है इसे 7 जनवरी 2026 को अनाउंस किया गया है जो की बहुत ही जल्द भारत में लांच होने वाला है।

Jan 9, 2026 - 07:39
Asus ProArt PZ14 2026 2 इन 1 डिजाइन के तौर पर आया सामने
Asus Official Website

Asus ProArt PZ14 2026 2 इन 1 डिजाइन के तौर पर आया सामने 

Asus ProArt PZ14 2026 एक बहुत ही शानदार टैबलेट लैपटॉप हाइब्रिड है जो क्रिएटर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया। यह काफी पावरफुल परफॉर्मेंस देगा इसके साथ ही इस में आपको हाई क्वालिटी डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। इसे बहुत ही जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

मिलेगी शानदार डिजाइन 

इसके डिजाइन काफी ज्यादा अट्रैक्टिव है और इसमें आपको दो बेनिफिट एक ही साथ होने वाले हैं। इस में डिटैचेबल 2 इन 1 डिजाइन मिलेगा जिस का हल्का वजन है जो कि लगभग 1.4 किलो है और Lumina Pro OLED टचस्क्रीन भी साथ में मिलेगा। यह प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी पोर्टेबल क्रिएशन के लिए बेस्ट है। 

डिस्प्ले क्वालिटी

इसकी डिस्प्ले क्वालिटी बहुत ही शानदार मिलेगी। इस की 14-इंच 3K OLED टचस्क्रीन मिलेगी जिसका रेजोल्यूशन 2880x1800 रहेगा। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस में VRR सपोर्ट वीडियो एडिटिंग मिलने वाली है जो डिजाइनिंग के लिए परफेक्ट है इस का HDR कंटेंट इमर्सिव लुक देता है।

Asus Official Website

मेमोरी और स्टोरेज

इसमें मेमोरी और स्टोरेज दोनों ही अच्छे मिलेंगे। इस में अप टू 32GB LPDDR5X रैम और 1TB PCIe 4.0 SSD ऑप्शन अवेलेबल है। इस में बड़े प्रोजेक्ट्स और मीडिया फाइल्स को तेजी से हैंडल करता है। इस में एक्सपैंडेबल स्टोरेज नहीं दिया गया है लेकिन हाई स्पीड ट्रांसफर स्पीड फायदा देता है।

READ MORE - CMF Headphone Pro ओवर ईयर हेडफोन जल्द आयेगा भारत में

बैटरी और कूलिंग

इस की 75Wh बैटरी लंबे समय तक चलती है खासकर क्रिएटिव टास्क्स में भी दिक्कत नहीं होती हैं। 0dB कूलिंग टेक्नोलॉजी भी सत्य में आती है जिस से यह हीट नहीं पकड़ती है। इस में भारी लोड पर भी कम नॉइज रहता है। इस का 100W USB-C चार्जिंग सपोर्ट पोर्टेबिलिटी बढ़ाता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इसमें 18-कोर Snapdragon X2 Elite CPU दिया गया है। जिसमें 80 TOPS तक का NPU मिलता है। यह AI बेस्ड एडिटिंग देता है जो मल्टीटास्किंग और क्रिएटिव वर्कलोड्स को आसानी से हैंडल करता है। LPDDR5X रैम और PCIe 4.0 SSD के साथ डेस्कटॉप लेवल स्पीड देता है।

Asus Official Website

कनेक्टिविटी फीचर्स

इसमें आपको काफी बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिस में WiFi 7 , दो USB4 पोर्ट्स और 8MP IR फ्रंट कैमरा दिया गया है साथ में 13MP रियर कैमरा भी मिलेगा। इस में थंडरबोल्ट सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.4 कनेक्शन को स्मूथ बनाते हैं। 

READ MORE - Asus ROG Zephyrus G14 लैपटॉप हुआ लॉन्च गेमर्स और क्रिएटर्स के हुए मज़े

सॉफ्टवेयर और AI टूल्स

इस में Windows 11 होम के साथ Copilot+ PC फीचर्स भी सत्य में ऐड किए गए है इस के साथ ही Asus AI टूल्स भी मिलेंगे। इस में ऑन डिवाइस AI एन्हांसमेंट एडिटिंग को तेज करता है। 

Asus Official Website

जानें लॉन्च डिटेल्स

Asus ने CES 2026 में ProArt PZ14 को अनाउंस किया, जो जनवरी 2026 में ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च हो चुका। भारत में यह फरवरी-मार्च 2026 तक उपलब्ध हो सकता है, Asus की ऑफिशियल साइट और रिटेलर्स जैसे Amazon-Flipkart पर। यह क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

जानें क्या रहेगी कीमत 

भारत में इसके बेस मॉडल 16GB RAM और 512GB SSD की कीमत ₹120000 से ₹150000 तक हो सकती है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट 32GB RAM और 1TB SSD की कीमत ₹180000 से ₹210000 के बीच रह सकती है। 

READ MORE - Asus ROG Zephyrus Duo 16 लैपटॉप ने गेमिंग की दुनिया में मचाया तहलका

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.