Asus ROG Zephyrus G14 लैपटॉप हुआ लॉन्च गेमर्स और क्रिएटर्स के हुए मज़े

Asus ROG Zephyrus G14 अभी हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है यह गेम्स और क्रिएटर दोनों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है इसमें प्रोसेसर और स्टोरेज दोनों ही काफी तगड़े देखने को मिलेंगे।

Jan 8, 2026 - 07:17
Asus ROG Zephyrus G14 लैपटॉप हुआ लॉन्च गेमर्स और क्रिएटर्स के हुए मज़े
Asus Official Website

Asus ROG Zephyrus G14 लैपटॉप हुआ लॉन्च गेमर्स और क्रिएटर्स 

Asus ROG Zephyrus G14 लैपटॉप एक शानदार गेमिंग लैपटॉप है जो पतले डिज़ाइन में जबरदस्त पावर पैक देगा। यह गेमर्स और क्रिएटर्स के लिए बना है जिसमें लेटेस्ट AI टेक्नोलॉजी और हाई एंड स्पेक्स को शामिल किया गया हैं। यह अभी हाल ही में जनवरी में भारत में अवेलेबल होना शुरू हुआ है। 

जानें डिज़ाइन फीचर्स

इसकी डिजाइन आपको काफी स्टाइलिश मिलेगी। इस की अल्ट्रा थिन बॉडी का वजन 1.5kg रहेगा। इस में मैग्नीशियम अल्यूमिनियम चेसिस है। RGB कीबोर्ड, एम्प्टी वेंट्स कूलिंग और केयबल डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं। इस के पोर्ट्स में USB4, HDMI 2.1 और WiFi 7 शामिल है। 

बेहतर प्रोसेसर पावर

इसमें AMD Ryzen AI 9 465 प्रोसेसर है जो 2.0GHz बेस स्पीड के साथ 5.0GHz तक बूस्ट करता है। इस में 10 कोर और 20 थ्रेड्स के साथ 50 TOPS NPU मिलता है जो AI टास्क्स जैसे वीडियो एडिटिंग को सुपरफास्ट बनाता है। इस के इंटेल वेरिएंट में Core Ultra 9 386H भी ऑप्शन है।

जानें ग्राफिक्स परफॉर्मेंस

NVIDIA GeForce RTX 5060 Laptop GPU 8GB GDDR7 के साथ आता है जो DLSS 4 और रे ट्रेसिंग सपोर्ट करता है। इस में गेम्स में रियलिस्टिक ग्राफिक्स और स्मूथ फ्रेम रेट देता है। हाई MGP मोड में Asus ROG Zephyrus G14 क्रिएटिव वर्क भी हैंडल करता है।

Asus Official Website

READ MORE - CMF Headphone Pro ओवर ईयर हेडफोन जल्द आयेगा भारत में

डिस्प्ले क्वालिटी

इसकी डिस्प्ले क्वालिटी काफी बेहतर मिलेगी। इस में 14-इंच की डिस्प्ले मिलेगी साथ ही इसका रेजोल्यूशन 2880x1800 रहेगा। OLED ROG Nebula डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आयेगा। इसमें एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग आउटडोर यूज़ को बेहतर बनाती है। इसके HDR कंटेंट में पीक्स ब्राइट होते हैं।

मेमोरी और स्टोरेज

इसमें आपको मेमोरी और स्टोरेज के वजह से परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छी मिलेगी। इस में अप टू 32GB LPDDR5X-7500 MT/s RAM मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसके स्टोरेज में अप टू 2TB PCIe 4.0 SSD है जो गेम्स और फाइल्स को ब्लिंक स्पीड पर लोड करता है। 

Asus Official Website

बैटरी और चार्जिंग

इसकी बैटरी काफी अच्छी चलेगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के सत्य आयेगी। इस में आपको 73Wh बैटरी लंबे सेशन्स देती है और 250W अडैप्टर से फास्ट चार्जिंग होती है। 

• इस में AI ऑप्टिमाइज़ेशन से गेमिंग में भी 6-8 घंटे बैकअप मिल सकता है। यह टर्बो मोड में फुल पावर के चलेगा इसमें किसी तरह की ओवरहीटिंग भी नहीं होगी। 

READ MORE - नया स्मार्ट प्रोजेक्टर Nebula 1X Pro जो बना देगा आपके घर को थिएटर

सॉफ्टवेयर और AI

ROG Armoury Crate से परफॉर्मेंस मोड्स यानी Silent, Performance और Turbo कंट्रोल होते हैं। इसमें NPU से AI टूल्स जैसे सुपर रेजोल्यूशन और वीडियो एन्हांसमेंट ऑटो चलते हैं। इस में Windows 11 के साथ MUX स्विच गेमिंग बूस्ट करता है।

Asus Official Website

जानें लॉन्च डिटेल्स

Asus ने ROG Zephyrus G14 2026 मॉडल को नवंबर 2025 में ग्लोबली अनाउंस किया था और जनवरी 2026 से यह भारत में अवेलेबल होना शुरू हो गया है। अगर आप इसे बुक करना चाहते है तो आपको बता दे कि भारत में ROG वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट्स पर बुकिंग शुरू हो चुकी है।

जानें इसकी कीमत

भारत में इसके बेस मॉडल RTX 5060 यानी 16GB RAM और 1TB SSD की कीमत की बात करें तो यह लगभग ₹185000 से शुरू है। इस का टॉप वेरिएंट 32GB RAM यानी 2TB और RTX 5080 ऑप्शन के साथ ₹250000 तक जा सकती है। इस पर आप Flipkart, Amazon और ROG स्टोर पर डिस्काउंट चेक कर सकते है। 

READ MORE - CMF Watch 3 Pro स्मार्टवॉच बजट सेगमेंट में देगी बेहतरीन फीचर्स

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.