Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च होते ही हो रहा पॉपुलर मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर और कैमरा अपग्रेड्स
Samsung Galaxy S25 FE को लांच कर दिया गया है इसमें आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे इसके साथ ही काफी यूनिक कलर आपको इसमें देखने को मिलने वाला है यह लॉन्ग लाइफ बैटरी के साथ आएगा।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 5, 2025 • 10:15 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
8 months ago
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च होते ही हो रहा पॉपुलर मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर और कैमरा अपग्रेड्स
Samsung Galaxy S25 FE को लांच कर दिया गया है इसमें आपको दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे इसके साथ ही काफी यूनिक कलर आपको इसमें देखने को मिलने वाला है यह लॉन्ग लाइफ बैटरी के साथ आएगा।
Full Story: https://www.newstvindia.in/samsung-galaxy-s25-fe-to-be-popular-as-it-launches-a-slew-of-advanced-features-and-camera-upgrades
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च होते ही हो रहा पॉपुलर मिलेंगे कई एडवांस्ड फीचर और कैमरा अपग्रेड्स
सैमसंग ने हाल ही में अपना नया फैन एडिशन स्मार्टफोन गैलेक्सी S25 FE लॉन्च किया है जो फ्लैगशिप फीचर्स को किफायती दाम में पेश करता है। यह फोन 4 सितंबर 2025 लॉन्च किया गया जिस में एआई टेक्नोलॉजी, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ जैसी कई खूबियां हैं।
गैलेक्सी S25 FE का डिज़ाइन काफी आकर्षक और आधुनिक है, जिसमें पतली बेजेल्स और स्लिम बॉडी इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाती है। फोन का वजन सिर्फ 190 ग्राम है और मोटाई 7.4 एमएम जो इसे पोर्टेबल बनाता है। इसके रंग जैसे ब्लू, नेवी और व्हाइट इसे स्टाइलिश लुक देते हैं जबकि मजबूत बिल्ड क्वालिटी धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
इस में आप को काफी बेहतर डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 6.7 इंच की FHD+ डायनामिक AMOLED 2X स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूथ स्क्रॉलिंग और गेमिंग का मजा देती है। विजन बूस्टर फीचर की वजह से ब्राइटनेस ऑटोमैटिकली एडजस्ट होती है चाहे धूप में हो या कम रोशनी में कलर्स हमेशा वाइब्रेंट रहते हैं। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट करता है जो वीडियो स्ट्रीमिंग और फोटो व्यूइंग को और बेहतर बनाता है।
परफॉर्मेंस का नया बेंचमार्क
सैमसंग ने गैलेक्सी S25 FE में एक्सिनोस 2400 प्रोसेसर लगाया है जो मल्टीटास्किंग और हेवी ऐप्स को आसानी से हैंडल करता है। यह 8GB रैम के साथ यह फोन बिना किसी लैग के गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ब्राउजिंग में तेजी दिखाता है। इसमें स्टोरेज ऑप्शंस 128GB से 512GB तक हैं।
फोन का ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP मेन सेंसर के साथ आता है जो डे और नाइट फोटोग्राफी में शानदार रिजल्ट्स देता है। इस में अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस की मदद से आप वाइड एंगल शॉट्स या जूम करके डिटेल कैप्चर कर सकते हैं। गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे जेनरेटिव एडिट से फोटोज को आसानी से एडिट किया जा सकता है।
बढ़िया बैटरी लाइफ
4900 mAh की बैटरी इस फोन को पूरे दिन चलाने के लिए काफी है चाहे आप वीडियो देखें या गेम खेलें। फास्ट वायर्ड चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में 65% तक चार्ज हो जाता है जो बिजी लाइफस्टाइल वाले यूजर्स के लिए बड़ा प्लस है। वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जो कन्वीनियंस बढ़ाता है।
• बैटरी ऑप्टिमाइजेशन सॉफ्टवेयर की वजह से पावर सेविंग मोड में यह और लंबा चलता है। अगर आप बाहर ज्यादा रहते हैं और चार्जर भूल जाते हैं तो यह फोन आपको निराश नहीं करेगा।
AI और सॉफ्टवेयर की स्मार्ट दुनिया
एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड वन UI 8 के साथ यह फोन आता है जो 7 साल के मेजर अपडेट्स का वादा करता है। गैलेक्सी AI फीचर्स जैसे फोटो एन्हांसर और ट्रांसलेशन टूल्स इसे स्मार्ट बनाते हैं जहां आप वॉइस कमांड से काम कर सकते हैं।
सिक्योरिटी ओर प्राइवेसी
इस में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक है इस के साथ ही प्राइवेसी फीचर्स। अगर आप टेक-सेवी हैं तो ये AI टूल्स आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगे जैसे नोट्स को ऑटोमैटिकली ऑर्गनाइज करना। यह सॉफ्टवेयर फोन को फ्यूचर-प्रूफ बनाता है।
क्या रहेगी इसकी कीमत
गैलेक्सी S25 FE की शुरुआती कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए लगभग ₹57300 है जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए यह ₹62600 के आसपास है। भारत में यह जल्द ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर आने वाला हैं। लॉन्च ऑफर में गूगल AI प्रो प्लान के 6 महीने फ्री मिल रहे हैं जो एक्स्ट्रा वैल्यू ऐड करता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.