Digital ArchiveThis story is part of our historical records. While preserved for reference, some details and facts may have evolved since its original publication 6 months ago.
NoiseFit Endeavour Pro स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ
NoiseFit Endeavour Pro को भारत में लॉन्च किया जा चुका है जहां एक तरफ इसमें आपको बेहतर डिजाइन और डिस्प्ले देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ इसमें बेहतर हेल्थ कॉन्शियस फीचर्स भी ऐड किए गए हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Sep 13, 2025 • 4:43 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
9 months ago
NoiseFit Endeavour Pro स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ
NoiseFit Endeavour Pro को भारत में लॉन्च किया जा चुका है जहां एक तरफ इसमें आपको बेहतर डिजाइन और डिस्प्ले देखने को मिलेगा वहीं दूसरी तरफ इसमें बेहतर हेल्थ कॉन्शियस फीचर्स भी ऐड किए गए हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/noisefit-endeavour-pro-smartwatch-launched-in-india-with-bigger-display-and-longer-battery-life
NoiseFit Endeavour Pro स्मार्टवॉच हुई भारत में लॉन्च मिलेगी बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ
NoiseFit ने अपनी नई स्मार्टवॉच Endeavour Pro भारत में लॉन्च कर दी है जो खासतौर पर फिटनेस और स्टाइल दोनों के लिए बनाई गई है। इसमें डिस्प्ले काफी शानदार दी गई है और इस की बैटरी की बात करें तो यह भी काफी पावरफुल है इससे जुड़े सभी फीचर्स आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में बताते है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
NoiseFit Endeavour Pro में 1.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले है। बड़े डिस्प्ले की वजह से यूजर इंटरफेस का अनुभव काफी बेहतर होता है जिससे ऐप्स और नोटिफिकेशन देखना आसान हो जाता है। इसमें कई डिजिटल फीचर्स को ऐड किया गया है इसके साथ ही इसमें आपको Ai फीचर्स भी देखने को मिल जाएंगे।
NoiseFit Endeavour Pro का डिजाइन हल्का और फैशनेबल है। इसके स्ट्रैप भी स्टाइलिश हैं जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं। यह घंटों पहनने में भी आरामदायक रहती है। इससे आपके हाथ को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता है।
लंबी बैटरी लाइफ
इस स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10 दिन तक चलने वाली बैटरी है। इससे आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहेगी और स्मार्टवॉच का इस्तेमाल लंबे समय तक आराम से किया जा सकता है। इसको चार्ज होने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।
यह न केवल आपको टाइम दिखाएंगे इसके अलावा यह आपकी फिटनेस को भी ट्रैक करेगी और आपको हेल्थ कॉन्शियस बनाएगी। Endeavour Pro में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर और स्लीप मॉनिटर जैसे कई हेल्थ सेंसर हैं। ये सेंसर आपकी सेहत की निगरानी करते हैं और फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
मल्टीस्पोर्ट मोड
इसमें लगभग 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स उपलब्ध हैं। चाहे आप दौड़ रहे हों, साइकिल चला रहे हों या वर्कआउट कर रहे हों यह स्मार्टवॉच आपके सभी एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकती है।
स्मार्ट नोटिफिकेशन सपोर्ट
इस वॉच की स्क्रीन पर यह आपको सभी तरह के नोटिफिकेशन देखने को मिल जाएंगे। यह स्मार्टवॉच कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया ऐप्स के नोटिफिकेशन को सीधे आपके हाथ पर दिखा सकती है। आप बिना फोन को छुए जरूरी सूचनाएं देख सकते हैं।
वाटर रेजिस्टेंस फीचर
Endeavour Pro स्मार्टवॉच 5ATM तक वॉटर रेजिस्टेंट है यानी इसे बारिश में या स्विमिंग के दौरान पहन सकते हैं। यह आपके वॉटर स्पोर्ट्स और डेली यूज के लिए उपयुक्त बनाती है।
कस्टमाइजेबल वॉच फेस
यूजर अपनी पसंद के अनुसार कई तरह के वॉच फेस चुन सकता है। आप अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से वॉच फेस बदलकर अपनी स्मार्टवॉच को यूनीक बना सकते हैं।
कनेक्टिविटी और फोन मैनेजमेंट
इसमें आपको काफी अच्छे कनेक्टिविटी फीचर देखने को मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ के जरिए फोन से कनेक्ट हो जाती है जिससे आप म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा शटर कंट्रोल और कई अन्य फीचर्स पा सकते हैं। इससे आपका काम और भी ज्यादा आसान हो जाएगा और आपके एक्सपीरियंस को नया लेवल मिलेगा।
कीमत और बिक्री
NoiseFit Endeavour Pro की भारत में कीमत लगभग ₹9999 से शुरू होती है। इसकी रिटेल प्राइस ₹10999 तक हो सकती है। इसे ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने भारत में इसे खास ऑफर्स के साथ लॉन्च किया है जिससे यूजर को अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.