MacBook Air M5 पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च प्री ऑर्डर हुए शुरू
MacBook Air M5 की स्पीड काफी फास्ट मिलने वाली है यह मल्टीटास्क वर्क आराम से कर सकता है। इस में स्लिम डिजाइन और यूनिक कलर्स काफी किफायती कीमत में मिलने वाले है।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Mar 4, 2026 • 12:08 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
MacBook Air M5 पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च प्री ऑर्डर हुए शुरू
MacBook Air M5 की स्पीड काफी फास्ट मिलने वाली है यह मल्टीटास्क वर्क आराम से कर सकता है। इस में स्लिम डिजाइन और यूनिक कलर्स काफी किफायती कीमत में मिलने वाले है।
Full Story: https://www.newstvindia.in/launched-with-macbook-air-m5-powerful-performance-pre-order-started
MacBook Air M5 पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च प्री ऑर्डर हुए शुरू
MacBook Air M5 लेटेस्ट लैपटॉप है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और स्लिम डिजाइन के साथ आया है। यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट रहने वाला है जो फास्ट और AI कैपेबल डिवाइस चाहते हैं। इसके 2 वर्जन लॉन्च हुए है इनकी डिजाइन कस्टमर्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट कर रही है।
अगर MacBook Air M5 के डिजाइन की बात करें तो इस की डिजाइन काफी स्लिम मिलने वाली है। यह 1.1 किलो वजन का है और इस में आपको टोटल 4 कलर्स देखने को मिलेंगे इस की बॉडी स्काई ब्लू, मिडनाइट, स्टारलाइट और सिल्वर में आती है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
M5 चिप 3nm प्रोसेस पर बनी है जिसमें 10-कोर CPU और 10-कोर GPU है। हर GPU कोर में न्यूरल एक्सीलरेटर है जो AI टास्क को 4 गुना तेज बनाता है। यह M4 से बेहतर और M1 से 9.5 गुना फास्ट है।
डिस्प्ले क्वालिटी
MacBook Air M5 में आपको 2 डिसप्ले साइज मिलने वाली है। जिस में 13.6 इंच और 15.3 इंच का साइज मिलेगा। इस में Liquid Retina डिस्प्ले 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इस के कलर्स शार्प और वाइब्रेंट हैं जो वीडियो एडिटिंग या स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट है।
Apple MacBook Air M5 का स्टोरेज काफी तगड़ा मिलेगा इस के बेस मॉडल में 512GB SSD है जो पिछले जेनरेशन से दोगुना है और 2 गुना फास्ट भी है। इस को मैक्सिमम 4TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इस में RAM 16GB से शुरू होकर 24GB तक जाता है।
बैटरी लाइफ चलेगी लंबी
इसकी बैटरी काफी लंबी चलेगी। यह एक चार्ज पर 18 घंटे तक चलती है जो हैवी यूज में भी कमाल करती है। इस बैटरी कैपेसिटी 53.8 वाट घंटा है। यह वायरलेस वेब ब्राउजिंग में 15 घंटे तक चलती है। यह फैनलेस डिजाइन होने से साइलेंट रहता है और कहीं भी यूज कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी फीचर्स
MacBook Air M5 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स ऐड किए गए है जिस में Wi-Fi 7 और N1 चिप के साथ ब्लूटूथ 5.4 मिलता है। इस में दो Thunderbolt पोर्ट्स, मैगसेफ चार्जिंग और हेडफोन जैक मिलने वाला है। यह फ्यूचर प्रूफ कनेक्शन देता है।
एप्पल ने मैकबुक एयर M5 को मार्च 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया है। इसके लॉन्च होने के बाद से इस के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके है जो 4 मार्च से शुरू हुए हैं और इस का फुल रिलीज 11 मार्च को होगा। इसके लिए अब आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
जानें क्या रहेगी कीमत
भारत में MacBook Air M5 के 2 मॉडल है और दोनों मॉडल की कीमत में आपको फर्क देखने को मिलेगा। इस में 13 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 119900 रुपये है जबकि 15 इंच वाले वर्जन की कीमत 144900 रुपये से शुरू होती है। यह M4 मॉडल से थोड़ा महंगा है लेकिन ज्यादा स्टोरेज के वजह से इस की कीमत सही है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.