Xiaomi QLED TV X Pro 75 की सेल हुई शुरू घर को बदल देगी सिनेमाहॉल में

Xiaomi QLED TV X Pro 75 इंच के साथ लॉन्च हो चुकी है इस का इमर्सिव साउंड और क्लियर विजुअल डिस्प्ले आपको काफी एडवांस्ड लेवल का एक्सपीरियंस देंगे यह गेमर्स के लिए भी बेहतर रहेगी।

Mar 1, 2026 - 07:36
Xiaomi QLED TV X Pro 75 की सेल हुई शुरू घर को बदल देगी सिनेमाहॉल में
Mi Official Website

Xiaomi QLED TV X Pro 75 की सेल हुई शुरू घर को बदल देगी सिनेमाहॉल में

Xiaomi QLED TV X Pro 75 एक शानदार 75-इंच का टीवी है जो आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसी फील देने वाला है यह मॉडल अभी हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है और इसकी सेल भी शुरू हो चुकी है। इसकी कीमत व स्पेसिफिकेशन्स इसे काफी अलग और शानदार बनाते है। 

बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी

अपनी डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर यह बहुत चर्चा में है 75-इंच का 4K Ultra HD QLED पैनल 3840x2160 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। 

• इसमें Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode भी दिए गए हैं जो कलर्स को रियल और कॉन्ट्रास्ट को गहरा बनाते हैं। इस का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 97.76% है जो लगभग बेजल-लेस डिजाइन देता है।

मिलेगी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी 

Xiaomi QLED TV X Pro 75 में DLG 120Hz और MEMC टेक्नोलॉजी फास्ट मोशन को स्मूथ बनाती है और ब्लर को कम करती है। यह फास्ट एक्शन गेम्स या स्पोर्ट्स के लिए एकदम परफेक्ट रहने वाली है। इस का ऑटो लो लेटेंसी मोड गेमिंग को और रेस्पॉन्सिव बनाता है।

Mi Official Website

ऑडियो सिस्टम मिलेगा तगड़ा

इस में 34W के डुअल बॉक्स स्पीकर्स Dolby Audio मिलने वाले हैं इसमें आपको साउंड बिल्कुल रियल जैसा लगेगा आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी सिनेमा हॉल में बैठे हैं। 

• इस का साउंड थिएटर जैसा इमर्सिव लगता है बिना एक्स्ट्रा साउंडबार के भी आपको क्लियर वॉइस आती है। वॉइस कंट्रोल से आसानी से एडजस्ट कर सकते हैं।

Mi Official Website

READ MORE - अब चीजें रख कर भूलने का डर हुआ खत्म Xiaomi Tag से ढूंढे अपना जरूरी सामान

मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

इसमें आपको कई सारे स्मार्ट फीचर्स मिलने वाले हैं जिस में Google TV OS जो कि Android 14 बेस्ड है और यह PatchWall UI के साथ आता है। 

• Xiaomi QLED TV X Pro 75 में OTT ऐप्स, फ्री लाइव टीवी चैनल्स और वॉइस सर्च आसान होता है। इस में AirPlay 2, Google Cast, Miracast से कास्टिंग सपोर्ट मिलता है।

हार्डवेयर और गेमिंग परफॉर्मेंस

इस में क्वाड-कोर A55 प्रोसेसर दिया गया है यह 32GB स्टोरेज और रैम के साथ स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। वहीं कनेक्टिविटी में 3 HDMI, 2 USB 2.0, Wi-Fi डुअल-बैंड और Bluetooth हैं। 

• इस में डाइमेंशन्स 1668x76x959mm है और ALLM और MEMC से कंसोल गेमिंग शानदार मिलेगा। गेमर्स के लिए भी यह काफी खास रहेगी इसका 178° व्यूइंग एंगल इसे हर कोने से अच्छा दिखता है।

Mi Official Website

READ MORE - नथिंग फोन 4a का पिंक वेरिएंट आया सामने 5 मार्च को होगा लॉन्च

सेल हो चुकी है शुरू

Xiaomi ने 19 फरवरी 2026 में Xiaomi QLED TV X Pro 75 को भारत में लॉन्च किया था। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा QLED टीवी है। 

• इसकी प्रीबुकिंग भी अवेलेबल करा दी गई थी अभी 27 फरवरी 2026 से इसकी सेल भी शुरू हो चुकी है आप इसकी ऑफिशल वेबसाइट से इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

कीमत और ऑफर्स

इस टीवी के फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत काफी किफायती है इसकी प्राइस 69999 रुपये है। वहीं HDFC या ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलता है यानी इस डिस्काउंट के बाद इस की कीमत 64999 रुपये रहेगी।

• वहीं प्री-बुकिंग करने पर 10999 रुपये की 4 साल की वॉरंटी भी फ्री थी जो 15 मार्च तक रिडीम करनी पड़ती है।

READ MORE - iQOO 15R दमदार स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी और प्रोसेसर के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च

Vandana Rajput My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.