Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच जल्द ही लॉन्च होगी भारत में
Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच काफी स्ट्रांग डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में आ चुकी है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग और मैराथन फीचर्स को ऐड किया गया हैं।
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026Journalist
Feb 27, 2026 • 5:02 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
3 months ago
Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच जल्द ही लॉन्च होगी भारत में
Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच काफी स्ट्रांग डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ ग्लोबल मार्केट में आ चुकी है। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग और मैराथन फीचर्स को ऐड किया गया हैं।
Full Story: https://www.newstvindia.in/huawei-watch-gt-runner-2-smartwatch-to-launch-in-india-soon
Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच जल्द ही होगी भारत में लॉन्च
Huawei Watch GT Runner 2 स्मार्टवॉच हाल ही में ग्लोबल लॉन्च हुई है बहुत ही जल्द इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। यह एक ऐसी स्मार्टवॉच है जिस में खास तौर पर मैराथन फीचर्स को शामिल किया गया है यह रनिंग , प्रोफेशनल ट्रेनिंग और हेल्थ कॉन्शियस लोगों के लिए लॉन्च की गई है। इसमें फिटनेस फीचर्स भी खूब दिए गए है इसके सभी फीचर्स के बारे में आपको डिटेल्स में बताते हैं।
Huawei Watch GT Runner 2 की डिजाइन बहुत ही अट्रैक्टिव और प्रीमियम फिनिश वाली रहेगी। इस वॉच का वजन हल्का है यह 40 ग्राम से कम वजन की है और एयरोस्पेस-ग्रेड मटेरियल से बनी है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
• इसमें इनविजिबल ऐंटीना डिजाइन मिलने वाला है जो पोजिशनिंग को और बेहतर बनाता है। वहीं रनिंग के दौरान यह काफी कंफर्टेबल रहेगी। इसका शेप काफी स्पेशल रखा गया है।
इस में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो Kunlun Crystal ग्लास से प्रोटेक्टेड है। इस की स्क्रीन ब्राइट और क्लियर मिलने वाली है जो धूप में भी स्क्रीन पर रनिंग डेटा आसानी से दिखाती है। Huawei Watch GT Runner 2 का स्क्रीन रेजोल्यूशन हाई क्वालिटी का है।
TruSense सेंसर सिस्टम
अगर आप हेल्थ को लेकर बहुत जागरूक है तो यह आपके लिए काफी अच्छी रहेगी क्योंकि इसमें कई हेल्थ फीचर्स को शामिल किया गया है।
• TruSense टेक्नोलॉजी से 60 से ज्यादा हेल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक करता है इस में हार्ट रेट, स्लीप और रिकवरी जैसे फीचर्स शामिल है। यह सिस्टम बहुत एक्यूरेट है और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए परफेक्ट रहेगी।
Huawei Watch GT Runner 2 में इंटेलिजेंट मैराथन मोड भी मिलेगा। यह फीचर किपचोगे के ट्रेनिंग डेटा पर बेस्ड है जो पेसिंग, वर्कलोड और पोस्ट रन फीडबैक देता है। वहीं लॉन्ग डिस्टेंस रनर्स के लिए ट्रेनर ऑन रिस्ट जैसा काम भी करता है।
GPS सिस्टम और बैटरी
इस में Sunflower पोजिशनिंग सिस्टम से सिटी या जंगल में सटीक ट्रैकिंग मिलती है। इस का GPS सिग्नल स्टेबल रहता है जो माउंटेन ट्रेल्स पर भी काम करता है।
• 540 mAh बैटरी के साथ यह 32 घंटे तक हाई परफॉर्मेंस रनिंग मोड में चलती है। वहीं नॉर्मल यूज में हफ्तों तक बैकअप देती है जो रनर्स के लिए काफी अच्छा है। यह स्मार्टवॉच iOS और Android दोनों से कम्पैटिबल है।
Huawei ने Watch GT Runner 2 को 26 फरवरी 2026 को ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश किया है। यह इवेंट मैड्रिड, स्पेन में हुआ था। ग्लोबल लॉन्च होने के बाद यह ग्लोबल तुरंत बिक्री के लिए भी अवेलेबल हो गया था भारत में सभी तक लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन बहुत ही जल्द यह भारत में भी लॉन्च हो सकती है।
डिस्काउंट और कीमत
इसकी शुरुआती कीमत लगभग 38000 रुपये रखी गई है। भारत में से क्या कीमत रहेगी कंपनी के द्वारा भी नहीं बताई गई है लेकिन जब इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा तो भारत में आने पर कीमत 30000 से 40000 रुपये के बीच रह सकती है।
• Huawei Watch GT Runner 2 के लॉन्च होने के बाद इसमें आपको कुछ डिस्काउंट भी देखने को मिल सकता है।
My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.