AC सर्विस की छुट्टी या सिर्फ मार्केटिंग का खेल? समझें क्या है इस 'Auto Clean' बटन का असली राज
अगर आप इस फीचर की वजह से AC खरीद रहे हैं या इसे AC सर्विस का विकल्प समझ रहे हैं, तो जरूरी है कि आप जान लें कि Auto Clean फीचर कैसे काम करता है और कितनी ताकत रखता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह फीचर पूरी तरह बेकार है, लेकिन यह AC सर्विस की जगह नहीं ले सकता।
अगर आप इस फीचर की वजह से AC खरीद रहे हैं या इसे AC सर्विस का विकल्प समझ रहे हैं, तो जरूरी है कि आप जान लें कि Auto Clean फीचर कैसे काम करता है और कितनी ताकत रखता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि यह फीचर पूरी तरह बेकार है, लेकिन यह AC सर्विस की जगह नहीं ले सकता। असल में यह फीचर AC में से आने वाली बदबू या बैक्टीरिया आदि को दूर करने में काफी हद तक सक्षम होता है लेकिन इसके चलते सर्विस को नजरअंदाज करना बड़ी भूल हो सकती है।
कैसे काम करता है Auto Clean फीचर?
Auto Clean फीचर असल में AC को साफ करने की जगह अंदर से सुखाता है। इसे आप ड्राइंग प्रोसेस समझ सकते हैं। दरअसल AC को इस्तेमाल करने के बाद उसमें नमी और पानी रह जाता है। यह नमी बैक्टीरिया या फंगस के पनपने का कारण बन सकती है, जिसकी वजह से AC से बदबू भी आती है।