मौसम अपडेट 1 अप्रैल 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में 'आसमानी आफत' का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
IMD ने दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में 6 अप्रैल तक खराब रहेगा मौसम।
Rain Alert 1 April 2026: दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसका चरम गतिविधि 03 और 04 अप्रैल 2026 को रहेगा। 01 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में तथा 03 और 04 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना भी है। देश के मध्य भागों में 1 से 6 अप्रैल तक गरज और बिजली के साथ तीव्र मौसम गतिविधि की संभावना है, जबकि 02 अप्रैल तक कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। यानि देशभर में कई जगहों पर आसमानी आफत का कह देखने को मिल सकता है। इसी बीच आईएमडी ने देश के कई राज्यों में भीषण अलर्ट जारी कर दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेगा झमाझम बारिश दौर
राजधानी-दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है। विभाग ने आने वाले दिनों में ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक कुतुब मीनार, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पालम, पूसा, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरूग्राम, नोएडा समेत कई जगहों पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।