"स्मार्ट खेती से बढ़ेगी किसानों की आय": सीएम मान ने दक्षिण कोरियाई तकनीक से पंजाब के कृषि क्षेत्र को हाई-टेक बनाने का खाका खींचा; वर्टिकल फार्मिंग पर रहेगा जोर
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज चंडीगढ़ में दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को लाभदायक और स्मार्ट बनाना रहा। मुख्यमंत्री ने दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर पंजाब के कृषि क्षेत्र में ऑटोमेशन और बायोटेक्नोलॉजी लाने की वकालत की।
चंडीगढ़। पंजाब के छोटे और सीमांत किसानों के लिए खेती को फिर से लाभदायक बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक में स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में आपसी सहयोग को लेकर ठोस संभावनाओं पर चर्चा हुई।