Punjab News: लक्ष्मी योजना पर Kejriwal का BJP पर हमला, बोले- पंजाब मॉडल अपनाकर सभी महिलाओं को दें लाभ
Punjab News: अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की लक्ष्मी योजना में शर्तों को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह बिना शर्त सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिलना चाहिए।
Punjab News : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना में लगाई गई शर्तों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं इसका लाभ नहीं ले पाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि यदि सरकार की मंशा सभी महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने की है, तो उसे पंजाब की तरह बिना शर्त योजना लागू करनी चाहिए।
उन्होंने पंजाब सरकार की 'मावां-धीयां सत्कार योजना' का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां पात्र महिलाओं को बिना अतिरिक्त शर्तों के योजना का लाभ दिया जा रहा है।