बांग्लादेश के मंगला पोर्ट प्रोजेक्ट पर राजनीति तेज, अनुराग ढांडा ने केंद्र सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने बांग्लादेश के मंगला पोर्ट से जुड़ी परियोजना में चीन की बढ़ती भागीदारी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। जानिए पूरा मामला और इसका रणनीतिक महत्व।
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने बांग्लादेश के मंगला पोर्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में चीन की भागीदारी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि भारत के पड़ोसी देशों में रणनीतिक महत्व की परियोजनाओं में चीन का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिसे उन्होंने भारत की विदेश नीति के लिए चिंता का विषय बताया।
सोशल मीडिया पर क्या बोले अनुराग ढांडा?
अनुराग ढांडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोदी सरकार के दौरान भारत का अंतरराष्ट्रीय प्रभाव कमजोर हुआ है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं भारत के हाथ से निकलकर चीन के पास जा रही हैं।