मनीष सिसोदिया ने किया 'विरासत सेवा संगठन' का आगाज, पंजाब की संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को सहेजने के लिए AAP का बड़ा कदम
आम आदमी पार्टी ने पंजाब की समृद्ध संस्कृति को नई पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए 'विरासत सेवा संगठन' नामक नया विंग लॉन्च किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि समर्पित साथियों के नेतृत्व में यह संगठन 'रंगला पंजाब' के सपने को साकार करेगा और भगवंत मान सरकार के सांस्कृतिक विजन को घर-घर पहुँचाएगा।
आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब की गौरवशाली विरासत और समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। पार्टी के पंजाब प्रभारी एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने “विरासत सेवा संगठन” नामक एक नए विंग का शुभारंभ किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर पार्टी के जोन कोऑर्डिनेटर, जिला प्रधान और हल्का कोऑर्डिनेटर के साथ एक सार्थक संवाद का आयोजन किया गया। इस बैठक में पंजाब की विरासत को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस नवगठित विंग की सबसे बड़ी ताकत यह है कि इसमें ऐसे समर्पित साथी नेतृत्व की भूमिका में हैं, जो पहले से ही पंजाब की विरासत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में पूरी निष्ठा और लगन से जुड़े हुए हैं। ये साथी न केवल पंजाबी विरासत को प्रमोट कर रहे हैं, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का बीड़ा भी उठाए हुए हैं।
मनीष सिसोदिया ने सभी साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि यह संगठन मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के विकास के लिए हो रहे कार्यों को नई ऊंचाई देगा। आप सभी की मेहनत, सेवा भाव और समर्पण से पंजाब की विरासत की समृद्धि के नए अध्याय लिखे जाएंगे। रंगला पंजाब बनाने का हमारा सपना बहुत जल्द जमीन पर साकार होगा।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppमनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर और विरासत के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध रही है। विरासत सेवा संगठन का गठन इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जो भगवंत मान सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।