Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान
गुजरात के दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब सरकार की किसान हितैषी नीतियों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने 'मेरा खेत-मेरी रेत' योजना और निर्बाध बिजली आपूर्ति का जिक्र करते हुए गुजरात की जनता से बदलाव के लिए 'झाड़ू' का बटन दबाने की अपील की।
CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किसानों के हित के लिए लगातार जरूरी कदम उठा रही है, जिससे बड़ी संख्या में अन्नदाताओं फायदा पहुंच रहा है। मालूम हो कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान CM Bhagwant Mann ने ऐलान किया था कि मेरा खेत मेरा रेत के तहत बाढ़ के बाद जितनी भी मिट्टी थी, वह किसानों की ही होगी, यानि मिट्टी बेचने पर जो भी मुनाफा होगा वह किसानों को ही मिलेगा। बता दें कि इस योजना से लाखों किसानों को फायदा पहुंचा था। इसके अलावा किसानों को पंजाब सरकार द्वारा अन्य फायदें भी पहुंचाया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।