कपूरथला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेशी आकाओं के इशारे पर चलने वाले हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश; MP से लाए गए 5 पिस्तौल बरामद
कपूरथला पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ा। विदेशी आकाओं के इशारे पर हो रही थी तस्करी।
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026Editor
Mar 10, 2026 • 7:45 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
कपूरथला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेशी आकाओं के इशारे पर चलने वाले हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश; MP से लाए गए 5 पिस्तौल बरामद
कपूरथला पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पकड़ा। विदेशी आकाओं के इशारे पर हो रही थी तस्करी।
Full Story: https://www.newstvindia.in/big-breakthrough-for-kapurthala-police-arms-module-at-the-behest-of-foreign-masters-busted-5-pistols-recovered-from-mp
कपूरथला पुलिस की बड़ी कामयाबी: विदेशी आकाओं के इशारे पर चलने वाले हथियार मॉड्यूल का पर्दाफाश; MP से लाए गए 5 पिस्तौल बरामद
कपूरथला :पंजाब में कपूरथला पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए ऑपरेशन में हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को यहाँ बताया कि पुलिस ने एक किशोर सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7.65 एमएम की पांच देसी पिस्तौल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जालंधर के गांव मेहराजवाला निवासी अजय कुमार और एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है।
यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार व्यक्ति फिलीपींस और यूएई में रहने वाले विदेशी आकाओं के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदे थे और वे इन्हें आपराधिक गिरोहों को सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल क्षेत्र में फायरिंग और रंगदारी की वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कपूरथला, गौरव तूरा ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अजय कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की थी। आगे की जांच के बाद उसके 17 वर्षीय साथी को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से चार और पिस्तौल बरामद की गईं।
तूरा ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने मध्य प्रदेश के एक अज्ञात व्यक्ति से 87,000 रुपये में यह हथियार खरीदे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए मामले के अगले-पिछले संपर्कों को स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है। इस संबंध में थाना सदर कपूरथला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।